August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Chandil News. Kapali Police celebrated National Unity Day know its importance and history..... News कोल्हान झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Chandil News. कपाली पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस,जानें इसका महत्व और इतिहास….. | Vananchal 24TV Live

Chandil News. कपाली पुलिस ने मनाया राष्ट्रीय एकता दिवस,जानें इसका महत्व और इतिहास….. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

Chandil  (कल्याण पात्रा )    कपाली ओपी में सोमवार सुबह 10: 30 बजे थाना प्रभारी सुनील कुमार भोक्ता द्वारा सभी को राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर सपथ दिलाई गई. राष्ट्रीय एकता दिवस सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के रूप में मनाया जाता है. उन्होंने भारत को एक करने में अहम भूमिका निभाई. वह भारत के लौह पुरुष और भारत गणराज्य के संस्थापक नेताओं में से एक के रूप में भी प्रसिद्ध हैं.

Advertisements

भारत में,राष्ट्रीय एकता दिवस 2014 से हर साल 31 अक्टूबर को भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता . इस वर्ष उस महान नेता की 147 वीं वर्षगांठ है, जिन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में और बाद में देश के एकीकरण के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. सरदार वल्लभ भाई ने 565 रियासतों का विलय कर भारत को एक राष्ट्र बनाया था.यही कारण है कि वल्लभ भाई पटेल की जयंती के मौके पर राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया जाता है.

Advertisements

राष्ट्रीय एकता दिवस : महत्व

गृह मंत्रालय के एक बयान के अनुसार,यह दिन “हमारे देश की एकता,अखंडता और सुरक्षा के लिए वास्तविक और संभावित खतरों का सामना करने के लिए हमारे राष्ट्र की अंतर्निहित ताकत और लचीलापन की फिर से पुष्टि करने का अवसर प्रदान करता है,भारत एक विविध राष्ट्र है इसलिए एकता बनाए रखना बहुत महत्वपूर्ण है.भारत सरकार ने भारत के लौह पुरुष की स्मृति में गुजरात में नर्मदा नदी के पास सरदार वल्लभ भाई पटेल की एक विशाल प्रतिमा का निर्माण किया है.

राष्ट्रीय एकता दिवस: इसका इतिहास

सरदार वल्लभभाई पटेल की स्मृति में, भारत सरकार ने गुजरात में नर्मदा नदी के पास भारत के लौह पुरुष की एक विशाल मूर्ति का निर्माण किया है. साथ ही, स्वतंत्र भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार पटेल के संघर्षों और बलिदानों को याद रखते हुए भारत सरकार ने उनकी जयंती पर राष्ट्रीय एकता दिवस की घोषणा की थी. इस दिन, लोग सरदार पटेल के महान कार्यों को याद करते हैं और राष्ट्रीय एकता दिवस मनाते हैं. देश के विभिन्न हिस्सों में विभिन्न कार्यक्रम, वेबिनार और सेमिनार आयोजित किए जाते हैं

  • कपाली थाना प्रभारी-सुनील कुमार भोक्ता

Advertisements




Related posts

Saraikela News : नव पदस्थापित डीएसई का शिक्षक संघ ने किया अभिनंदन स्वागत…. | Vananchal 24TV Live

admin

Jamshedpur News : रजनी सिंह के शव का अंतिम संस्कार को लेकर पोस्टमार्टम हाउस में ससुराल और मायके दोनों पक्ष आपस में भिड़े. पुलिस की हस्तक्षेप के वाद मामल सुलझा, ससुराल में होगी अंतिम संस्कार ….. | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:स्वयं विराजते हैं भगवान श्रीकृष्ण; कभी यहां बजा करती थी कान्हा की मुरली; चोर भी नहीं चुरा सके भगवान की प्राचीन मूर्ति। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin