June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News : The market is getting affected by the increase in the price of Sudha milk amid the ever-increasing prices of packaging milk. जरा हटके झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : लगातार बढ़ रही पैकेजिंग दूध की कीमतों के बीच सुधा दूध की कीमत में बढ़ोतरी से प्रभावित हो रहा बाजार…..

Saraikela News : लगातार बढ़ रही पैकेजिंग दूध की कीमतों के बीच सुधा दूध की कीमत में बढ़ोतरी से प्रभावित हो रहा बाजार…..
Spread the love

लगातार बढ़ रही पैकेजिंग दूध की कीमतों के बीच सुधा दूध की

कीमत में बढ़ोतरी से प्रभावित हो रहा बाजार…..

(गरीब के बच्चों के निवाले से दूर हुई दूध अब चाय की चुस्की में भी पड़ने लगी

फीकी और महंगी….)

सरायकेला Sanjay । आसमान छूती महंगाई के बाजार में अब चाय के शौकीनों के मुंह से चाय की चुस्की का स्वाद फीका करने के साथ-साथ बच्चों के मुंह के लिए दूध पर भी आफत आती हुई दिख रही है। नित प्रतिदिन बढ़ती महंगाई से हाहाकार कर रही बाजार में अब दूध भी गरीबों एवं मध्यम वर्गीय परिवारों की पहुंच से बाहर हो चला है। दूध की कीमतों में लगातार आ रही उछाल ने लोगों की नींद हराम करनी शुरू कर दी है। चारों ओर महंगाई के हाहाकार में आमजन की आवाज खीज बनकर उठ रही है। परंतु आक्रोश के आंदोलन में बदलने के लिए संभवत नेतृत्वकर्ता नहीं मिल पा रहा है। बहरहाल बीते मंगलवार से बढ़ी सुधा दूध की कीमतों का असर ने चाय के ठेले लगाकर रोजगार करने वालों पर भी संकट खड़ा कर दिया है। विशुद्ध दूध के अच्छी क्वालिटी की चाय ठेलों में मिलने के लिए मशहूर सरायकेला में बुधवार को चाय के शौकीनों को चाय की चुस्की फीकी लगी। वही बाजार क्षेत्र के विभिन्न चौक चौराहों पर ठेले में चाय बेचकर रोजगार करने वालों ने जाहिर किया कि आने वाले एक-दो दिनों में प्याली की चाय महंगी होगी। ऐसे चाय वालों के अनुसार अप्रैल महीने में सुधा दूध की कीमतों में उछाल के बाद अमूल दूध की कीमतों में भी बीपी अगस्त महीने में उछाल आया है। और अब दोबारा सुधा दूध की कीमतों में भारी उछाल आया है। जिससे सामान्य दर पर क्वालिटी वाला चाय बेच पाना अब कठिन हो चला है।

ऐसे बढ़ी है सुधा दूध की कीमतें :-

सरायकेला के पैकेजिंग दुग्ध विक्रेता मनोज कोल्ड सेंटर के प्रोपराइटर संजीव दास बताते हैं कि मंगलवार से सुधा दूध की प्रत्येक प्रकार की दूधों में प्रति लीटर ₹2 से ₹3 की बढ़ोतरी हुई है। जिसके तहत फुल क्रीम मिल्क का 1 लीटर ₹56 के स्थान पर ₹59 और आधा लीटर ₹28 के स्थान पर ₹30, स्टैंडर्ड मिल्क प्रति लीटर ₹49 के स्थान पर ₹51 और आधा लीटर ₹25 के स्थान पर ₹26, कॉउ मिल्क प्रति लीटर ₹46 की जगह पर ₹48 और आधा लीटर ₹24 के स्थान पर ₹25, टोंड मिल्क प्रति लीटर ₹44 की जगह पर ₹46 और आधा लीटर ₹23 के स्थान पर ₹24, डीटीएम प्रति लीटर ₹40 के स्थान पर ₹42 और आधा लीटर ₹21 के स्थान पर ₹22 तथा टी स्पेशल दूध प्रति लीटर ₹43 के स्थान पर ₹45 और आधा लीटर ₹22 के स्थान पर ₹23 की दर से बेचा जा रहा है। अचानक से बढ़े रेट के कारण बिक्री भी प्रभावित हुई है। उन्होंने बताया कि बाजार के अनुसार सामान्य दिनों में 800 से 1000 लीटर की बिक्री हो जाती है।

बाजार में दूध की खपत :-

गरीब एवं विशेषकर मध्यम वर्गीय परिवार के घरों से लगभग दूर हो चुका दूध संभवतः विशेष उपयोगी सामग्रियों में शामिल होने की तैयारी में है। खटालों में बेचा जाने वाला दूध भी काफी महंगा हो चला है। जहां क्वालिटी के आधार पर दूध के दाम तय किए जाते हैं। इसके तहत गाय का प्योर दूध ₹45 से ₹50 प्रति लीटर और भैंस का दूध ₹50 प्रति लीटर बेचा जा रहा है। बताते चलें कि एक सामान्य आंकड़े के अनुसार सरायकेला में सामान्य दिनों में दूध की खपत 8000 से 10000 लीटर की रहती है। जबकि विशेष दिनों में दूध की खपत 12000 से 15000 लीटर तक पहुंच जाती है।

Related posts

सरायकेला:आगामी छठ पूजा की तैयारीयों को लेकर उपायुक्त ने की बैठक; संवेदनशील छठ घाटों की सूची तैयार कर आवश्यकतानुसार तैयारी करने तथा सभी घाटों पर पर्याप्त पुलिस बल एवं मजिस्ट्रेट प्रतिनियुक्त करने के दिए निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:सहायक अध्यापिका के निधन पर प्रखंड के सहायक अध्यापकों ने दी ₹28500 की सहयोग राशि… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

नारी शक्ति महिला मंडल जन वितरण प्रणाली की दुकान के खिलाफ 207 कार्ड धारी जिला समाहरणालय पहुंच किया यलगार; उपायुक्त को मांग पत्र सौंपते हुए कहा….. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin