June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति रामगढ़ शिक्षा व रोजगार सुर्खियां

आजसू पार्टी ने मनाया श्रद्धांजलि दिवस हूल क्रांति नायको को किया नमन,सिद्धान्तों पर चलने का लिया संकल्प… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

आजसू पार्टी ने मनाया श्रद्धांजलि दिवस हूल क्रांति नायको को किया नमन,सिद्धान्तों पर चलने का लिया संकल्प… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रामगढ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

Advertisements

आजसू पार्टी ने रामगढ जिला कार्यालय मे हूल दिवस को जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी के नेतृत्व में श्रद्धांजलि दिवस के रुप में मनाया गया। इसी अवसर पर हूल क्रांति नायको सिद्दो कान्हो चांद भैरव एवं बहन फूलो झानो के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभिनी श्रद्धांजलि दी गई । उनके सिद्धान्तों पर चलने का संकल्प लिया गया। आजसू पार्टी के जिलाध्यक्ष दिलीप दांगी ने कहा कि सिद्धो कान्हो के साथ जितने भी महान शहीदो ने बलिदानी दी गई। वह निश्चित ही हमारे लिए प्रेरक हैं। कंपनीयां जमीन जंगल जल को लूटने को खड़ी है।

हूल दिवस हमे पुराने इतिहास का स्मरण करा रहा हैं। अब बहुत ज्यादा सुधरी नहीं है। हमें एक नये हूल के साथ लड़ना हैं,संघर्ष करना हैं। अपनी भाषा संस्कृति औंर जंगल को संरक्षित और संवर्धित कर आदर्श एवं सशक्त समाज प्रांत व राष्ट्र के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभानी हैं।

उक्त मौके पर जिला सचिव लालचंद महतो,यूगेश बेदिया, प्रधान सचिव अनुज तिवारी, मांडू प्रमुख चंद्रमणि देवी, केंद्रीय सदस्य हेमलाल महतो, प्रवक्ता सुरेंद्र महतो उपाध्यक्ष धर्मेंद्र साहू,नगर परिषद अध्यक्ष राजेश कुमार महतो,नीतिश निराला,विभन सिंह,कुलदीप वर्मा,उत्तम पासवान,अनुपमा सिंह,पिंकी देवी,दीपक साव, मोहरलाल महतो, लेखराज महतो,रामबृक्ष महतो,रोहित सोनी, दिनेश प्रजापति,अजय यादव एवं राकेश सिन्हा इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Advertisements




Related posts

रामगढ़:ललन लहरी बनाए गए गौरक्षा प्रमुख…

admin

Saraikela News : राज्य सरकार से नहीं है तकरार, बंद लिफाफा खोलना मुझ पर है निर्भर….

admin

Saraikela News : विशेष कैंप लगाकर विखंडीकृत मतदाता सूची से ली गई दावा आपत्ती…..

admin