August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Ranchi News : Inauguration of library in state-owned middle school Tatisilve.... कोयलांचल जरा हटके झारखण्ड राँची सुर्खियां

Ranchi News : राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय टाटीसिलवे में लाईब्रेरी का किया गया उद्घाटन….

Ranchi News : राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय टाटीसिलवे में लाईब्रेरी का किया गया उद्घाटन….
Spread the love

सरकारी बच्चों को मिला का राज्य और देश का कला-संस्कृति का ज्ञान

राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय टाटीसिलवे में लाईब्रेरी का किया गया उद्घाटन….

रांची /नामकुम (अर्जुन कुमार प्रामाणिक) । राज्यकीयकृत मध्य विद्यालय टाटीसिलवे राँची में पुस्तकालय का उदघाटन राष्ट्रीय पुस्तकालय संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार सलाहकार समिति के सदस्य राजाराम महतो के द्वारा किया गया । उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में शिक्षक को चाहिए कि बच्चों को देश व राज्य के क्षेत्रीय पर्व त्योहार के बारे में बताए ।
जिसमें टुसु पर्व करमा जितिया सरहुल शामिल है , क्षेत्रीय खान पान जिसमें गुड़ पीठा चावल से बना धुस्का डुम्बू शामिल है बच्चों को अवगत कराना चाहिए जिससे कि बच्चों में अपना देश व राज्य की संस्कृति व परम्परा जीवित रह सके । लाइब्रेरी के इंचार्ज स्वाति कुमारी ने बताया की बच्चों को फ्रीडम लीडर बनाना हमारा उद्देश्य है लाइब्रेरी होने से बच्चे शिक्षक के उपस्थिति में सीखेंगे तो उन्हें नया मोड़ मिलेगा और न याद होनेवाला विषय भी याद हो जाएगा ।

बता दें कि यह लाइब्रेरी रूम टू रीड वर्ल्ड चेंज स्टार्ट विथ एडुकेटेड चिल्ड्रन एन जी ओ द्वारा संचालित है । विद्यालय के प्रधान शिक्षिका रीना महतो ने कहा विद्यालय में लाइब्रेरी होने से बच्चों को कोई भी विषय याद करने में मदद मिलेगा । मौके पर कुमारी नीलिमा अनिता कुमारी बदरी विशाल आराधना सिन्हा एलिस एबलिन टोपनो कुमारी संतो देवी रितम प्रिया शिक्षक-शिक्षिका व सैंकड़ों छात्र व छात्रा उपस्थित रहे ।

Related posts

Jamshedpur News : मारूति ने विटारा कार का भव्य लॉन्चिग समारोह का किया आयोजन, कार के लुक ने ग्राहकों का मनमोह लिया, ज्यादा माईलेज और कम किमत पर मारूति ने बाजार में विटरा कार को उतारा है ….. | Vananchal 24TV Live

admin

Ranchi News : 1932 के खतियान की घोषणा का विरोध किये जाने पर एसडीओ रॉची ने 6 लोगों को थमाया नोटिस, 50 हजार रुपये का बॉन्ड भरने का   दिया आदेश…. | Vananchal 24TV Live

admin

रामगढ़ : रेल हादसा मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए : डाॅ. आशीष कुमार…

admin