June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Jamshedpur News: Police pasted the advertisement in the house of absconding Shamim in the assault case with his wife. News कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Jamshedpur News : पत्नी के साथ मारपीट मामले में फरार शमीम के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार..

Jamshedpur News : पत्नी के साथ मारपीट मामले में फरार शमीम के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तिहार..
Spread the love

पत्नी के साथ मारपीट मामले में फरार

शमीम के घर पुलिस ने चिपकाया

इश्तिहार..

जमशेदपुर Deep  : आजादनगर थाना पुलिस ने कदमा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर ब्लॉक नम्बर-5 के क्रॉस रोड नम्बर-2 निवासी मोहम्मद शमीम के खिलाफ इश्तिहार चस्पा किया है. मोहम्मद शमीम के खिलाफ उसकी पत्नी रेशमा खातून ने आजादनगर थाने में मारपीट का मामला दर्ज कराया था.

घटना के बाद से वह फरार चल रहा है. इश्तिहार चस्पा करने पहुंचे आजादनगर थाना के एएसआई प्रमोद पासवान ने बताया कि एक महीने के भीतर मोहम्मद शमीम यदि पेश नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ न्यायालय से कुर्की जब्ती का वारंट निर्गत कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि उनकी पत्नी के दो बच्चे हैं दोनों बालिग हैं. वे अपनी मां के साथ रहते हैं. रेशमा खातून का अपने पति के साथ विवाद चल रहा है. घटना को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है.

Related posts

सरायकेला में 24 घंटे के लिए डाक्टर आज करेंगे कार्य बहिष्कार… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

DeogharNews : देवघर में शिवभक्तों की गूंज से गुंजायमान, राजकीय श्रावणी मेला के 23 वें दिन पट खुलते ही जलार्पण शुरू…… | Vananchal 24TV Live

admin

RAJNAGAR :नामीबेड़ा बाईपास में एक ट्रक में सटा 11हजार वोल्ट का तार,ट्रक में लगी आग,बाल बाल बचा चालक। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin