October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA : क्रॉस बैरियर में लगे सामानों की चोरी करने की तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल . . .

SARAIKELA : क्रॉस बैरियर में लगे सामानों की चोरी करने की तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल . . .
Spread the love

क्रॉस बैरियर में लगे सामानों की चोरी करने की तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल . . .

सरायकेला संजय

कुचाई थाना अंतर्गत ग्राम बांडी से कंडारकुटी के बीच किए जा रहे सड़क निर्माण में चाकी घाटी के समीप क्रॉस बैरियर का काम किया जा रहा था। जिसमें बीते 28 मई को अज्ञात अपराध कर्मियों द्वारा क्रॉस बैरियर में लगे सामानों की चोरी करने का मामला सामने आया था। जिस कांड के उद्भेदन के लिए वरीय पदाधिकारी के आदेशानुसार छापामारी दल का गठन कर अज्ञात अपराध कर्मियों को चिन्हित करते हुए उनके छिपने के हर संभावित ठिकानों पर छापामारी की गई।

सरायकेला अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर पुलिस निरीक्षक राम अनूप महतो ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर उक्त जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अनुसंधान के क्रम में तमाड़ थाना अंतर्गत रड़गांव से गुमला के रहमत नगर निवासी 26 वर्षीय मोहम्मद आसिफ और पश्चिम बंगाल मुर्शिदाबाद बेलडांगा बागानपाड़ा महीयमपुर निवासी 22 वर्षीय मंटू शेख और 24 वर्षीय जबरुल शेख को पुलिस ने चोरी गए सामानों के साथ गिरफ्तार किया। जिसमें घटना में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो पिकअप वैन, 12 पीस चोरी गए क्रॉस बैरियर में लगे पोण्ट, 31 पीस कटे हुए छोटे बड़े प्रोफाइल और पांच पीस स्पेशल पुलिस द्वारा जप्त किया।

सरायकेला अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर पुलिस निरीक्षक राम अनूप महतो के साथ कुचाई थाना प्रभारी विष्णु चरण भोगता, हरिश्चंद्र तिरवार, विभास कुमार चौधरी, हवलदार बिरसा मुंडा, आरक्षी आजाद कुमार सावैंयां, तिरवन सिंकु, अरविंद कुमार मेहता एवं दुर्गा केराई छापामारी दल में शामिल रहे।

Related posts

सोनाराम बोदरा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : श्रमिक संघ में टाटा कामगार यूनियन चुनाव को रद्द करवाने की मांग की…

admin

Chandil : हिकीम और खगेन सहीत 22 लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज, 200 अज्ञात लोगों पर 353 सहीत दर्जनों घारा दर्ज …. | Vananchal 24TV Live

admin