June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
BJP will make a service week fortnight... News Saraikela News : On the occasion of PM Modi's birthday कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपा बनाएगी सेवा सप्ताह पखवाड़ा… | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भाजपा बनाएगी सेवा सप्ताह पखवाड़ा… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सरायकेला Sanjay। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य पर भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 16 सितंबर से लेकर गांधी जयंती 2 अक्टूबर तक सेवा सप्ताह पखवाड़ा मनाएगी। इसे लेकर भाजपा जिला कार्यालय में जिला कार्यकारिणी समिति की बैठक करते हुए सेवा सप्ताह पखवाड़ा कार्यक्रम प्रभारी मनोनीत किए गए।

Advertisements

भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो के नेतृत्व में आयोजित उक्त बैठक में मुख्य रूप से जिला के प्रभारी जेबी तुबिद एवं कोल्हान के सह प्रभारी विनोद कुमार श्रीवास्तव की उपस्थिति में कार्यक्रम प्रभारियों की घोषणा की गई। मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष ने कहा कि सेवा सप्ताह पखवाड़ा का कार्यक्रम विशेष रूप से प्रधानमंत्री के जन कल्याणकारी योजनाओं का आम जनमानस के अनुरूप दिए गए लाभकारी योजनाओं को जन-जन तक सेवा भावना से अवगत कराने के लिए किया जा रहा है।

Advertisements

जिला प्रभारी ने कहा कि सेवा सप्ताह कार्यक्रम को पूरी निष्ठा एवं लगन से लोगों की सेवा भावना से लाभान्वित करना है। मंच का संचालन जिला महामंत्री मधु गोराई ने किया। जबकि जिला महामंत्री राकेश सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में मुख्य रूप से गणेश महाली, उदय सिंह देव, मीनाक्षी पटनायक, मनोज कुमार चौधरी, राजा सिंह देव, अभिषेक आचार्य, रश्मि साहू, मनोज तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी सोहन सिंह, कृष्णा प्रधान, ठाकुर दास महतो शहीद सभी मंडल अध्यक्ष एवं जिला के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Advertisements




Related posts

एक तारीख एक घंटा कार्यक्रम के तहत सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र में चलाया गया सामूहिक सफाई अभियान… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Chandi जमीन मामले में हुई सूरज कालिन्दी हत्या काण्ड का किया खुलासा, चार षड्यंत्रकारी गिरफ्तार,हत्यारा पुलिस के गिरफ्त से बहार छापामारी जारी …. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

दुमका:युवा दलित नेता अमन राज के नेतृत्व में अनुसूचित जाति समुदाय के युवाओं ने दुमका में बने झारखंड का सबसे लंबा पुल का नाम अमर शाहिद बिरजी मिर्धा हेतु हो… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin