June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela News: The family refused to accept the body of Naxalite Reela Manjhiyain. कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela News : नक्सली रीला मंझीयाईन का शव लेने से परिजनों ने किया इनकार…. | Vananchal 24TV Live

Saraikela News : नक्सली रीला मंझीयाईन का शव लेने से परिजनों ने किया इनकार…. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

नक्सली रीला मंझीयाईन का शव लेने से परिजनों ने किया इनकार; कड़ी सुरक्षा के बीच नक्सली काली मुंडा का शव पैतृक गांव कन्टराडीह के लिए हुआ रवाना, पिता सोनू पाहन ने कहा…..

हमें तो पता ही नहीं चला काली कब बन गया नक्सली, कोई भी किसी का भी बेटा इस पर राह ना जाए…..

सरायकेला (संजय मि़श्रा) 15 साल पहले घर छोड़कर चला गया काली मुंडा के वृद्ध पिता सोनू पाहन को पता ही नहीं चला कि उनका बेटा काली मुंडा नक्सलवाद की राह पर चल पड़ा है। बीते 2 सितंबर को कुचाई थाना अंतर्गत दलभंगा ओपी के कोमाय गांव के पास बारूदा और सरगढ़ा गांव के समीप जंगली और पहाड़ी क्षेत्रों में हुए भाकपा माओवादी उग्रवादियों और पुलिस बल के बीच मुठभेड़ के दौरान मारे गए खूंटी जिला के कन्टराडीह गांव निवासी 30 वर्षीय काली मुंडा की पहचान कर जब पुलिस उसके दरवाजे पहुंची तब जाकर काली के पिता सोनू पाहन को उनके बेटे के नक्सली होने का पता चला।

Advertisements

अपने बेटे काली मुंडा का शव ने सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचे वृद्ध पिता सोनू पाहन बताया कि 15 वर्ष की उम्र में ही 15 साल पहले काली मुंडा घर छोड़कर चला गया था। 15 सालों से गांव में काली को किसी ने देखा नहीं था। जिस कारण उसे कोई पहचान भी नहीं पाया। पुलिस के गांव पहुंचने पर उसकी मौत और उसके नक्सली होने का पता चला। बचपन में ही पढ़ाई छोड़ चुके काली मुंडा का दो भाई और एक बहन है। काली मुंडा अपने भाई बहनों में सबसे बड़ा था। छोटा भाई पांडा पाहन और एक अन्य मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं।

Advertisements

काली के पिता सोनू पाहन के साथ उसका चचेरा भाई महादेव मुंडा और जीजा पौलुस टोपनो भी काली का शव लेने के लिए सरायकेला पहुंचे थे। खेतिहर मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण कर रहे काली के वृद्ध पिता सोनू पाहन ने इस अवसर पर मार्मिक अपील की। कोई भी बेटा और किसी का भी बेटा ऐसे अपराध और नक्सलवाद की राह पर ना जाए।

कड़ी सुरक्षा के बीच खूंटी जिला स्थित पैतृक गांव कन्टराडीह रवाना करने के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से सरायकेला थाना प्रभारी मनोहर कुमार सहित अन्य पुलिस बल साथ रहे।

 

 

 

 

 

रीला मझियाईन का शव लेने से परिजनों ने किया इनकार –

नक्सली मुठभेड़ में मारी गई एक अन्य महिला नक्सली रीला मझियाईन का शव लेने से उसके परिजनों ने इंकार कर दिया। बताया जा रहा है कि गिरिडीह जिले की चतरोचट्टी थाना क्षेत्र की रहने वाली रीला मझियाईन का शव परिजनों द्वारा लिए जाने से इनकार करने के बाद पुलिस द्वारा सारी प्रक्रिया पूरी करते हुए उसका अंतिम संस्कार किए जाने की तैयारी की जा रही है।

Advertisements




Related posts

SARAIKELA NEWS : मॉडर्न छऊ के जनक कुंवर विजय प्रताप सिंहदेव के नाम इस चैत्र पर्व से एक नए अवार्ड की शुरुआत की जानी चाहिए: रजतेन्दु रथ . . .

admin

Saraikela News : उपायुक्त ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण….

admin

Jharkhand : देवघर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के छह आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया दो आरोपी गिरफ्तार ….

admin