June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
BJP District Committee and Mandal Presidents meeting BJP rajnagar News क्राइम चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

RAJNAGAR NEWS : अंकिता सिंह हत्याकांड के विरोध में हेंसल में निकला कैंडल मार्च।हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा(फांसी) देने की मांग | Vananchal 24TV Live

RAJNAGAR NEWS : अंकिता सिंह हत्याकांड के विरोध में हेंसल में निकला कैंडल मार्च।हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा(फांसी) देने की मांग | Vananchal 24TV Live
Spread the love

अंकिता सिंह हत्याकांड के विरोध में हेंसल में निकला कैंडल मार्च।हत्यारे को कड़ी से कड़ी सजा(फांसी) देने की मांग

 

राजनगर प्रखंड अंतर्गत हेंसल बाजार में अंकिता सिंह हत्याकांड के विरोध में भाजपाइयों ने निकाला कैंडल मार्च।जिसका नेतृत्व भाजपा प्रखंड पूर्वी के अध्यक्ष खिरोद महतो ने की।वहीं भाजपाइयों ने हेंसल बाजार से हनुमान मंदिर तक कैंडल यात्रा की। और उनकी तसवीर के समीप दो मिनट का मौन रखकर श्रधांजलि अर्पित की। वहीं झारखंड सरकार की कानून व्यवस्था के खिलाफ विरोध जताते हुए भाजपाइयों ने अंकिता सिंह के हत्यारे शाहरुख और हत्याकांड में सम्मिलित सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी यानी फांसी की सजा देने की मांग की। वहीं मंडल अध्यक्ष खिरोद महतो ने कहा इस झारखंड की गठबंधन की सरकार में झारखंड की महिलाएं सुरक्षित नही है।आये दिन दुष्कर्म और हत्या जैसे मामलों की संख्या काफी बढ़ गई है। झारखंड की कानून व्यवस्था चरमरा गई है।वहीं जिला मंत्री कुबेर कांत षाड़ंगी ने कहा : एक ओर झारखंड के मुख्यमंत्री अपनी सत्ता बचाने के लिए सभी विधायकों के साथ पिकनिक मना रहे हैं वहीं दूसरी ओर झारखंड की बेटी की निर्मम हत्या पर पूरा झारखंड शोक मना रहा है।जो काफी निंदनीय है।ऐसे मुख्यमंत्री को अविलंब इस्तीफा दे देना चाहिए।
वहीं कैंडल मार्च में भाजपा प्रखंड महामंत्री उज्जवल मोदक,पवित्र महाकुड़, गंगाधर महतो,श्यामसुंदर गोप,कार्तिकेस्वर महाकुड़, अजीत मंडल,यादव प्रधान,अमरनाथ गोप,अमरजीत महतो,महावीर महतो,डिंडा करवा,नवदीप मंडल,शिवदुलाल आचार्या, रंजीत गोप,कंचन मंडल,भरत महाकुड़,दीनबंधु महतो,सुकुमार बारीक आदि उपस्थित थे।

Advertisements

 

Advertisements




Related posts

Saraikela : ऑपेरशन स्माइल संस्था द्वारा बच्चों का कराया जाएगा निःशुल्क ऑपेरशन, परामर्श शिविर में 8 बच्चे चिन्हित…

admin

SARAIKELA NEWS : मकर पर्व पूर्व के बाउंडी दिन लगी बाउंडी हाट में खरीददारों की उमड़ी भीड़…

admin

भाजपा ने आम बजट 2023-24 पर प्रबुद्ध लोगों के बीच जिला स्तरीय चर्चा कार्यक्रम का किया गया आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin