August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Discussions in the political corridors regarding the membership of CM Hemant Soren Hemant Soren convened a meeting of JMM-Congress-RJD...... News झारखण्ड राजनीति राज्य

Ranchi-News : सीएम हेमंत सोरेन की सदस्यता को लेकर राजनीतिक गलियारों में  चर्चाए, हेमंत सोरेन ने बुलाई जेएमएम- कांग्रेस – आरजेडी की बैठक…… | Vananchal 24TV Live

Ranchi-News : सीएम हेमंत सोरेन की सदस्यता को लेकर राजनीतिक गलियारों में  चर्चाए, हेमंत सोरेन ने बुलाई जेएमएम- कांग्रेस – आरजेडी की बैठक…… | Vananchal 24TV Live
Spread the love

सीएम हेमंत सोरेन की सदस्यता को लेकर राजनीतिक गलियारों में  चर्चाए, हेमंत सोरेन ने बुलाई जेएमएम- कांग्रेस – आरजेडी की बैठक……

रांची डेस्क ( ए के मिश्रा)  –  झारखंड में फिर एक बार राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है। झारखंड की राजनीति किस करवट लेगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा लेकिन जिस अंदाज में झारखंड की राजनीतिक आबोहवा बदल रही है उससे कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं।

Advertisements

खनन लीज मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सदस्यता बचेगी या जाएगी यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। इसपर निर्वाचन आयोग के संभावित फैसले के मद्देनजर कांग्रेस अपने विधायकों को एकजुट करने में जुटी है। कांग्रेस के विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने पार्टी के सभी विधायकों को राज्य से बाहर जाने पर पाबंदी लगा दिया है और राज्य में ही रहने का निर्देश दिया है। बगैर अनुमति के बाहर नहीं जाएंगे।

Advertisements

दिल्ली जाने से पहले आलमगीर आलम और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने विधायकों के साथ हुई बैठक
में शनिवार तक यहीं रहने का निर्देश दिया है। वहीं सीएम सोरेन ने शनिवार को झामुमो,कांग्रेस और राजद विधायकों की बैठक बुलाई है।जिसमें राजनीतिक स्थिति और अन्य विषयों पर भी मंथन होगा।

हालांकि कांग्रेस हर हाल में मुख्यमंत्री के साथ रहना चाहती है। इसके लिए भी वह अपने विधायकों को एकजुट रखना चाहती है। चर्चा है कि सीएम हेमंत और भाजपा
की ओर से निर्वाचन आयोग को अपना लिखित जवाब दिए जाने के बाद अब कभी भी आयोग अपनी राय राज्यपाल को भेज सकता है। राजनीतिक स्थिति को देखते हुए विधानसभा स्पीकर और विधायक पूर्ति ने कनाडा अपनी यात्रा को भी स्थगित कर दिया है।

निर्वाचन आयोग अपना मंतव्य राजपाल को कभी भी भेज सकता है। अनुच्छेद 122 के अंतर्गत राज्यपाल आयोग का मंतव्य मानेंगे। निर्वाचन आयोग की मंतव्य पर राज्य की राजनीतिक निगाहें टकटकी लगाए हुए टिकी हुई है।
ए के मिश्र

Advertisements




Related posts

Ranchi News : दो दिवसीय जनजातीय महोत्सव के कार्यक्रम प्रारंभ से पहले मोरहाबादी मैदान में पंडाल के आगे बड़ा गेट गिरा….. | Vananchal 24TV Live

admin

Sariakela news सरायकेला में बम फटने से दो बच्चे झुलसे, एमजीएम अस्पताल में चल रहा इलाज… | Vananchal 24TV Live

admin

रामगढ़:मल्टी-रोल फाइटर एयरक्राफ्ट के लिए टेंडर जारी करेगा 112-114… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin