August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Jamshedpur News: Tribal Food Festival organized in annual program dialogue. News कोल्हान झारखण्ड राजनीति राज्य सुर्खियां

Jamshedpur News : वार्षिक कार्यक्रम संवाद में ट्राइबल फूड फेस्टिवल का किया आयोजन. | Vananchal 24TV Live

Jamshedpur News : वार्षिक कार्यक्रम संवाद में ट्राइबल फूड फेस्टिवल का किया आयोजन. | Vananchal 24TV Live
Spread the love

विश्व आदिवासी दिवस पर टाटा स्टील फाउंडेशन ने

झील पीटा की रही धूम….

जमशेदपुर (आलोक पाण्डे) टाटा स्टील अपने वार्षिक कार्यक्रम संवाद के जरिए विश्व आदिवासी दिवस मनाया, टाटा स्टील फाउंडेशन के बैनर तले जहां एक छत के नीचे लोगों को जनजातीय खानपान और परापरागत संस्कृति का प्रर्दशन किया गया । इस मौका पर जब लोगों को जनजाति कला संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलता है संवाद के दौरान टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से ट्राइबल कल्चरल सेंटर सुनारी में ट्रैवल फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया ।

Advertisements

इसमें जनजातिय खानपान को प्रदर्शित किया गया झारखंड और उड़ीसा से आए लोगों ने जनजातीय व्यज्जन बनाये, जिनको खाकर लोगों ने खूब लुत्फ उठाया.
फूड फेस्टिवल में जील पीठा की धूम रही वही इस फेस्टिवल के माध्यम से लोगों को पता चला कि, महुआ का इस्तेमाल सिर्फ शराब के लिए नहीं होता बल्कि महुआ की खीर भी बनाई जाती है जिसे आदिवासी समुदाय महुआ खीर बोलते हैं मोमो जैसा दिखने वाला एक व्यंजन डूम्बु खासा आकर्षण का केंद्र बना रहा है,

Advertisements

इसमें आटे का इस्तेमाल होता है और गुड़ /नारियल भरा जाता है मोमोज जहाँ स्पाइसी होता है, वही डूम्बु हेल्थी होता है खिचड़ी जैसा दिख रहे एक व्यंजन सूरी माड़ी यानी सूरी भात के बारे में होम कुक ने बताया कि यह खिचड़ी जैसा ही बनाया जाता है इस को जाहेर स्थल (आदिवासियों का पूजा स्थल )में बतौर प्रसाद चढ़ाया जाता है

इसे जाहेर स्थल पर पुरुष खाते हैं टाटा स्टील फाउंडेशन के प्रतिनिधि श्रेया गांगुली ने बताया कि इन व्यंजनों को बनाने वाला कोई प्रोफेशनल नहीं है इसलिए उनको होम कुक कहा जाता है, प्रिया ने बताया कि जनजातिय फूड में मसालों का बहुत कम प्रयोग किया जाता है इसलिए भी एकदम हेल्दी होते हैं।

Advertisements




Related posts

Saraikela : नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर में 89 लोगों की हुई नेत्र जांच, 19 रोगियों का आपरेशन के लिए हुआ चयन…

admin

Saraikela : विद्या भारती द्वारा सरस्वती शिशु मंदिर सरायकेला को प्रशस्ति पत्र से किया गया सम्मानित…

admin

Saraikela : बैठक में न्यायपालिका के फैसले पर जताया खुशी और विश्वास कहां गलत नीतियां हुई रद्द, 80 फीसदी जनता की हुई जीत मंच | Vananchal 24TV Live

admin