October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:जल दिवाली के तहत शुरू की गई एक नई जागरूकता मुहिम… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:जल दिवाली के तहत शुरू की गई एक नई जागरूकता मुहिम… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। सरायकेला नगर पंचायत के प्रशासक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता के निर्देशानुसार अमृत 2.0 एवं दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही जल दिवाली के तहत सरायकेला नगर पंचायत की ओर से पानी के महत्व को बताने के लिए एक नई मुहिम शुरू की गई है।

इसके तहत महिलाओं को पानी संकट, पानी के ट्रीटमेंट सहित अन्य पहलुओं के प्रति जागरूक किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को सरायकेला नगर पंचायत की ओर से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को टाउन हॉल सरायकेला के समीप स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट का भ्रमण कराया गया। जहां नदी तट से पानी के उठाव, फिल्टर प्लांट में पानी की साफ सफाई, ब्लीचिंग सोडा आदि को मिलाकर फिल्टर की गई सामग्री की जानकारी दी गई।

वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट इंचार्ज लोपो देवगम ने बताया कि खरकाई नदी से पानी को उठाकर पानी की रीसाइकलिंग कर साफ सफाई के बाद उन पर केमिकल डालकर लैब टेस्टिंग के बाद उनका सप्लाई किया जाता है। साथ ही साथ पानी की गुणवत्ता बरकरार रखने के लिए समय-समय पर लैब टेस्टिंग भी कराई जाती है। महिलाओं से आग्रह किया गया कि पानी फिल्टर हो या जिस रूप में भी हो, इसका दुरुपयोग ना करें। पानी का सही इस्तेमाल करें। गाड़ी धोने के लिए फ़िल्टर पानी की बर्बादी ना करें।

इस अवसर पर नगर मिशन प्रबंधक श्रीमती स्मृति भेंगरा, नगर प्रबंधक महेश जारिका, नगर प्रबंधक सुमित सुमन, कनीय अभियंता कौशल किशोर सिंह, सामुदायिक संगठनकर्ता अनमोल कुमारी, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, नगर पंचायत कार्यालय कर्मी सहित अन्य जन उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

नालसा ने चांडिल एसबीआई बैंक से चाण्डिल बाजार तक प्रभात फेरी निकाली, 25 दिसंबर तक हर मंगलवार को सुबह जागरूकता और आउटरीच अभियान चलाया जाएगा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

16 वर्षीय आदिवासी युवक को पीट-पीट कर किया हत्या, आदिवासीय संगठन हुआ एकजुट 48 घंटे के अन्दर हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग, प्रदीप यादब ने मदद का दिया भरोसा, 30 अक्टुबर को पिड़ीत परिवार से मुलाकात करेंगें हेमंत सोरेन…. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला में पूजन-हवन के साथ हुआ सत्रारंभ . . .

admin