August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर में रोजगार मेला 10 को; सम्मानजनक वेतन, मुफ्त बस सर्विस सहित मिलेगी अन्य सुविधाएं… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:जिला नियोजनालय सह मॉडल कैरियर सेंटर में रोजगार मेला 10 को; सम्मानजनक वेतन, मुफ्त बस सर्विस सहित मिलेगी अन्य सुविधाएं… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय सरायकेला में आगामी 10 नवंबर को पूर्वाह्न 10 बजे से रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला नियोजन पदाधिकारी रवि कुमार ने बताया कि उक्त रोजगार मेला में रूंगटा माइंस लिमिटेड, रामकृष्णा फोर्जिंग्स लिमिटेड, बीएमडब्ल्यू इंडस्ट्रीज लिमिटेड एवं वरुण बेवरेजेस सहित जिले के अन्य प्रमुख एवं प्रतिष्ठित नियोक्ताओं द्वारा कुल 806 विभिन्न पदों पर राज्यान्तर्गत एवं विशेष रूप से सरायकेला-खरसावां जिले में नियुक्त करने हेतु योग्य उम्मीदवारों को रोजगार के अवसर प्रदान किये जायेंगे। उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को विभिन्न संस्थानों द्वारा 10 हज़ार रुपये से 25 हज़ार रुपये प्रतिमाह तक का वेतन भुगतान किया जाएगा।

साथ ही उन्हें कैंटीन, बस सर्विस सहित पीएफ, ईएसआईसी एवं इंसेंटिव जैसी अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएगी। रोजगार शिविर में भाग लेने हेतु नए एवं अनुभवी अभ्यर्थियों की उम्र 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 8 वीं, 10 वीं, इंटरमीडिएट, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक विज्ञान/वाणिज्य, स्नातकोत्तर विज्ञान, बीटेक, एमबीए उत्तीर्ण अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ भाग ले सकते हैं।

उन्होंने जिले के सभी योग्य अभ्यर्थियों से आह्वान किया है कि उक्त रोजगार शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें एवं रोजगार के अवसर प्राप्त करें। अधिक जानकारी के लिए मॉडल कैरियर सेंटर सह जिला नियोजनालय, सरायकेला-खरसावां में कार्यालय अवधि में संपर्क किया जा सकता है। साथ ही मॉडल कैरियर सेंटर के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @SaraikelaMCC पर विजिट कर सकते हैं। इसकी पूरी प्रक्रिया पूर्णतः नि:शुल्क है।

Advertisements




Related posts

CHANDIL NEWS : समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकार के महत्वाकांक्षी योजना का लाभ पहुँचाना ही हमारा लक्ष्य – सविता महतो | Vananchal 24TV Live

admin

RAJNAGAR BREKING :झुंड से बिछड़ा जंगली हाथी राजनगर पहुचा।मचाया उत्पात।उमड़ी भीड़।वन विभाग और प्रशासन के लिए बनी चुनौती।

admin

ज्योतिंद्रनाथ चिलबिंधा का तृतीय पुण्यस्मृति दिवस पर हुई चइक पुरा एवं मआड़इर गांथा प्रतियोगिता… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin