October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:पीएम मोदी के उलीहातु आगमन जनसभा को सफल बनाने को लेकर भाजपा ने की बैठक…

सरायकेला:पीएम मोदी के उलीहातु आगमन जनसभा को सफल बनाने को लेकर भाजपा ने की बैठक…
Spread the love

पीएम मोदी के उलीहातु आगमन जनसभा को सफल बनाने को लेकर भाजपा ने की बैठक…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। सरायकेला स्थित भाजपा जिला कार्यालय में सरायकेला पश्चिम भाग के प्रखंड पदाधिकारी एवं पंचायत संयोजक प्रभारी की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखण्ड अध्यक्ष मनोज महतो की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें मुख्य रूप से भाजपा के प्रखंड प्रवासी प्रभारी गणेश महाली, भाजपा जिला अध्यक्ष विजय महतो एवं विधानसभा विस्तारक विवेक मोदक उपस्थित रहे।

बैठक में आगामी 15 नवंबर को खूंटी उलीहातू में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन और उनके सम्मान में आयोजित होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए सरायकेला प्रखंड से ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता शामिल होने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम को सभी कार्यकर्ताओं के साथ ऐतिहासिक बनाया जाएगा।

इस मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मनोज महतो सहित बैठक में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष मुकुंद दास, प्रखंड महामंत्री प्रशांत साहू, राजू महाली, अजय नंदी, सुभाष तांती, बन बिहारी महतो, सुदामा महतो, शिवनाथ शांक, साहब राम महतो, गोविंद महतो, कमल मंडल आदि उपस्थित रहे।

Related posts

Ranchi सरकारी व गैरसरकारी संस्थानो में फहराया गया तिरंगा झंडा नामकुम । प्रखण्ड के सरकारी व गैरसरकारी संस्थाओं में हर्सोल्लास के साथ मनाया गया गणतंत्र दिवस । टाटीसिलवे स्थित ई ई एफ यूनियन कार्यालय सह एक्यूप्रेसर परिषद झारखंड शाखा के परिसर में झंडोतोलन कार्यक्रम के साथ साथ मां सरस्वती की पूजा अर्चना भी किया गया । मौके पर कोंग्रेस पार्टी वरिष्ठ नेता अशोक मिश्रा डॉ मधुसूदन पाण्डेय सहायक डॉ नरेश महतो डॉ बलराम महतो सरस्वती देवी प्रिया कुमारी संदीप पांडेय समेत कई लोग शामिल रहें । फोटो 1 Arjun kumar

admin

Saraikela : यूएचएस कृष्णापुर में मनाया गया राष्ट्रीय विज्ञान दिवस…

admin

विनय अग्रवाल गुट ने उद्योगपतियों एवं व्यवसायियों के सुख – दुख में साथ रहने का वादा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin