June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला एसडीओ पारुल सिंह ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत मतदान केंद्रों का किया भ्रमण; सात बीएलओ को किया शो कॉज…

सरायकेला एसडीओ पारुल सिंह ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत मतदान केंद्रों का किया भ्रमण; सात बीएलओ को किया शो कॉज…
Spread the love

सरायकेला एसडीओ पारुल सिंह ने मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 2024 के तहत मतदान केंद्रों का किया भ्रमण; सात बीएलओ को किया शो कॉज…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। निर्वाचन विभाग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के तहत चार एवं 5 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सभी मतदान केंद्रों में बूथ लेवल ऑफिसर द्वारा प्रपत्र 6, सात एवं आठ प्राप्त किया जा रहा है। इसे लेकर सरायकेला अनुमंडलाधिकारी पारुल सिंह ने सरायकेला एवं गम्हरिया प्रखंड और आदित्यपुर के कई मतदान केंद्रों का भ्रमण किया।

जिसमें सरायकेला प्रखंड के चार बूथ संख्या 345, 349, 350 एवं 352 तथा आदित्यपुर के तीन बूथ संख्या 163, 166 एवं 176 मतदान केंद्रों पर कार्यरत कुल सात बीएलओ द्वारा पुनरीक्षण कार्यक्रम के प्रति शिथिलता पाए जाने पर सभी सात बीएलओ को स्पष्टीकरण किया गया।

सरायकेला अनुमंडलाधिकारी पारुल सिंह द्वारा इस दौरान सभी बीएलओ को निर्देश दिया गया कि तीन दिनों के भीतर लक्ष्य के अनुरूप कम से कम 10 प्रपत्र-6 भरना सुनिश्चित करेंगे। अन्यथा बीएलओ के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुशंसा कर दिया जाएगा।

Related posts

चाण्डिल में चल रहा है भूमाफिया का गंदा खेल, जमीन सीमांकन के नाम पर ग्रामीणों को बना रहें है अपना मोहरा, जमीन क्रेता को दशकों तक नहीं मिल रहा है जमीन पर कब्जा, रांची के तर्ज पर भूमाफिया की भी आय से अधिक संपत्ति की जांच हो…

admin

RAJNAGAR NEWS : खोकरो गाँव के युवा समाजसेवियों की पहल, दुर्घटनाओं के मद्देनजर श्रमदान कर सड़क किनारे झाड़ियों को किया साफ।

admin

विधायक प्रतिनिधि सनद कुमार आचार्य ने विद्यालयों का किया निरीक्षण, कहा….. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin