August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं; प्राप्त समस्याओं शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन हेतू सम्बन्धित पदाधिकारी को किया गया निर्देशित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:उपायुक्त ने जनता दरबार के माध्यम से सुनी आमजनों की समस्याएं; प्राप्त समस्याओं शिकायतों का नियमानुसार निष्पादन हेतू सम्बन्धित पदाधिकारी को किया गया निर्देशित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। जिला समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के द्वारा जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न क्षेत्र से व्यक्तिगत एवं सामाजिक समस्याओं के निराकरण हेतू पहुँचे लोगों से बारी-बारी मिलकर उनकी समस्याओं से अवगत हुए तथा उक्त समस्याओं के नियमानुसार निष्पादन को लेकर सम्बन्धित विभिगीय पदाधिकारी को निर्देशित किया गया।

जनता दरबार में भूमि विवाद, अवैध कब्जा, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, बच्चे के इलाज हेतू आयुष्मान कार्ड का लाभ प्रदान करने, टेन्टीडीह में पीसीसी सड़क निर्माण, खरसावां अंचल अंतर्गत ग्राम पुजारी तथा डाकूआ को चाईबासा जिला के तर्ज पर सम्मान राशि प्रदान करने, हथियाडीह में ज़ियादा द्वारा अधिग्रहित जमीन विवाद में ग्रामीणों कई मांग पूरा करने, गम्हरिया प्रखंड अंतर्गत नारायणपुर में जलापूर्ति योजना का कनेक्शन, कुचाई प्रखंड अंतर्गत गोमियाडीह पंचायत में आधार कार्ड बनाने हेतू विशेष कैंप लगाने, राजनगर प्रखंड अंतर्गत स्वास्थ्य सहिया चयन में अनियमितता बरतने, मनरेगा अंतर्गत संविदा पर लेखा सहायक चयन में अनियमितता बरतने समेत अन्य समस्याओं से सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए।

Advertisements




Related posts

RAJNAGAR NEWS : हेंसल बाजार में 3 फ़ीट लंबा और लगभग 12 किलो वजनी मागुर मछली को देखने लोगों की उमड़ी भीड़।बना आकर्षण का केन्द्र।

admin

खरसावां राजपरिवार की 15 पीढ़ियां करती आ रही है मां दुर्गा की पूजा…

admin

Saraikela News : सावधान …!  सो रही है पुलिस.. | Vananchal 24TV Live

admin