June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:शास्त्रीय नृत्य में अंकित राय द्वितीय और सोलो एक्टिंग ड्रामा में शिल्पा प्रमाणिक तीसरे स्थान पर रही… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:शास्त्रीय नृत्य में अंकित राय द्वितीय और सोलो एक्टिंग ड्रामा में शिल्पा प्रमाणिक तीसरे स्थान पर रही… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

प्राऊड मोमेंट: राज्य स्तरीय कला उत्सव 2023-24 में जिले की छात्राओं ने लहराया परचम…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वावधान रांची के झारखंड शैक्षिक अनुसंधान परिषद रातू के ऑडिटोरियम में आयोजित राज्य स्तरीय कला उत्सव 2023-24 में जिले की छात्राओं ने परचम लहराया है। जिसमें साउथ ईस्टर्न रेलवे इंटर कॉलेज सीनी की छात्रा अंकित राय ने शास्त्रीय नृत्य प्रतियोगिता में राज्य में द्वितीय स्थान हासिल की। जबकि जिले की ही कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय चांडिल की छात्रा शिल्पा प्रमाणिक ने सोलो एक्टिंग ड्रामा प्रतियोगिता में राज्य में तीसरे स्थान पर रही।

ऑडिटोरियम में आयोजित पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद महुआ माझी और मांडर विधायक शिल्पा नेहा तिर्की द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया। मौके पर शिक्षा विभाग के पदाधिकारी महीप कुमार सिंह और बांके बिहारी सिंह की प्रमुख उपस्थिति रही। विभिन्न क्षेत्रों में जिला स्तरीय कला उत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिले की आठ छात्राओं अंकित राय, शिल्पा प्रमाणिक, सरस्वती मुंडरी, सुनीता मांझी, खुशी सोरेन, नियति सिंह मुंडा, आरती उरांव एवं सोनाली सोय ने राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में अपने हुनर का प्रदर्शन किया।

सभी छात्राओं ने टीम के साथ रहे एस्कॉर्ट टीचर हरेकृष्णा महतो और कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय टिकर की शिक्षिका रेणु कुमारी के मार्ग निर्देशन में प्रतियोगिताओं में अपना श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। राज्य स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में छात्राओं की सफलता पर जिला शिक्षा पदाधिकारी जितेंद्र कुमार सिन्हा ने उन्हें शुभकामना देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है। उन्होंने कहा है कि यह जिले के लिए गर्व का विषय है। जो आने वाले समय में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए छात्र-छात्राओं को प्रेरित करेगा।

Advertisements




Related posts

अजाप्टा के राजनगर अंचल इकाई का हुआ पुनर्गठन, रविंद्र नाथ मुर्मू बने अंचल अध्यक्ष… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

रजरप्पा वासंतिक नवरात्र के पहले दिन क्षेत्रों में भक्तिमय… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi:एभरो के बैनर तले नामकुम +2 विद्यालय में टाॅपर छात्र- छात्राओं को सम्मानित किया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin