August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रथ को किया रवाना; मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 अंतर्गत संचालित गतिविधियों से लोगों को करेगी जागरूक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने समाहरणालय परिसर से मतदाता जागरूकता रथ को किया रवाना; मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 अंतर्गत संचालित गतिविधियों से लोगों को करेगी जागरूक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के द्वारा जिला समाहरणालय परिसर से मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 के सफल क्रियान्वयन को लेकर मतदाता जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया। मौके पर मुख्य रूप से अपर उपायुक्त सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी खरसावां विधानसभा सुबोध कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी कानुराम नाग उपस्थित रहे।

इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि मतदाता जागरूकता रथ के माध्यम से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दो चरणों में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम अंतर्गत किए जाने वाले विभिन्न गतिविधियों से लोगों को अवगत कराया जाएगा।

अभियान के तहत छूटे हुए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जोड़ने, भावी मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जोड़ने हेतु आवेदन प्राप्त करने, नाम सुधार तथा पुअर क्वालिटी के कार्ड तथा ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज, पुअर क्वालिटी फोटोज का रिप्लेसमेंट किया जायेगा। उपायुक्त ने कहा कि मतदाता सूची विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2024 अंतर्गत 27 अक्टूबर से 9 दिसंबर 2023 तक सभी पात्र नागरिक, जो 1 अक्टूबर 2024 को या उससे पहले 18 वर्ष के हो जाएंगे, वह सभी फॉर्म 6 भर कर मतदाता सूची में पंजीकरण करने के लिए अपने-अपने नजदीकी मतदान केंद्र अवश्य जाएं तथा अपना पंजीकरण करवायें। इसके अलावा प्रकाशित मतदाता सूची में दर्ज विवरणों का संशोधन कार्य भी इस दौरान करवाया जा सकता है।

Advertisements




Related posts

CHANDIL NEWS : चांडिल प्रखंड के चिलगु तथा ईचागढ़ प्रखंड के टीकर में आजसू पार्टी का प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। दोनों ही बैठक में मुख्य रूप में आजसू केंद्रीय सचिव हरेलाल महतो उपस्थित रहे….

admin

Chandil : श्री श्याम कला भवन के बैनर तले जायदा शिव मंदिर में परिवारिक मिलन समारोह का आयोजन किया….

admin

Jamshedpur News : जमशेदपुर एफसी ने नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी को 1-0 से हराकर जीता अपना पहला मैच…. | Vananchal 24TV Live

admin