October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में किया गया “स्वागतम” पोर्टल का शुभारंभ; जनता दरबार में उपायुक्त से मिलने की प्रक्रिया को सरल बनाएगा पोर्टल…

सरायकेला:जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में किया गया “स्वागतम” पोर्टल का शुभारंभ; जनता दरबार में उपायुक्त से मिलने की प्रक्रिया को सरल बनाएगा पोर्टल…
Spread the love

जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त के निर्देशानुसार जिले में किया गया “स्वागतम” पोर्टल का शुभारंभ; जनता दरबार में उपायुक्त से मिलने की प्रक्रिया को सरल बनाएगा पोर्टल…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला द्वारा जनता दरबार मे आने वाले फरियादियों के लिए समाहरणालय में स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ किया गया। यह पोर्टल जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त से मुलाकात के लिए ऑनलाइन अपॉइंटमेंट बुक करने में प्लेटफॉर्म के रूप में कार्य करेगा। स्वागतम पोर्टल का शुभारंभ करते हुए जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि यह पोर्टल आम नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है जिससे मुलाकात के लिए समय लेने में सरलता लाने के उद्देश्य से डिजाइन किया गया है।

उन्होंने कहा कि यह पोर्टल जिलावासियों और जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त के बीच संवाद की प्रक्रिया को गति प्रदान करेगा और जिलावासियों को उपायुक्त से मिलने के लिए लंबी लाइनों में इंतजार करने की समस्या से निजात दिलाएगा। इस पोर्टल से यह समीक्षा भी की जा सकेगी कि जनता दरबार में किस प्रखंड से किस तरह के मामले आ रहे हैं। साथ ही फीडबैक प्रक्रिया को भी सुदृढ़ किया जा सकेगा।

स्वागतम पोर्टल का उपयोग करने के लिए इन निर्देशों का ध्यान रखना होगा:-
• अपॉइंटमेंट से पहले कृपया सुनिश्चित करें कि आपके पास मोबाइल नम्बर है।
• अपॉइंटमेंट बुक होने पर पुष्टिकरण सम्बंधित एसएमएस प्राप्त हुआ है।
• ध्यान रखें कि स्वागतम पोर्टल के लिए किसी भी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।

Related posts

Saraikela : बैठक में न्यायपालिका के फैसले पर जताया खुशी और विश्वास कहां गलत नीतियां हुई रद्द, 80 फीसदी जनता की हुई जीत मंच | Vananchal 24TV Live

admin

राष्ट्रीय सुचिता मंच और हंसडीहा पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में ट्रैफिक नियम जागरूकता अभियान चलाया गया.. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi : प्रखंड सभागार नामकुम में मेगा लीगल एंपावरमेंट कैंप का आयोजन, 17 लाभुकों के बीच  कुल 3230000/ रुपए की  परिसंपत्ति का वितरण किया गया…

admin