August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता पंजीकरण अवैयरनेस कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पांच BLO को किया सम्मानित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने मतदाता पंजीकरण अवैयरनेस कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करने वाली पांच BLO को किया सम्मानित… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार शुक्रवार को सरायकेला-खरसावां जिला पहुचे। इस दौरान उनके द्वारा समाहरणालय स्थित NIC सभागार में जिले के गम्हरिया अंचल के पांच BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) सुनीता कुमारी, सम्पा कुमारी, रुपमा सिंह, रेखा कुमारी, नेहा कुमारी को मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया हेतू लोगों को जागरूक करने हेतू चलाए जा रहे जागरूकता अभियान में बेहतर कार्य करनें हेतू सम्मानित किया गया।

ज्ञात हो कि मतदाताओं को मतदाता पंजीकरण हेतु जागरूक करने के उद्देश्य से इन BLO के द्वारा लघु फिल्म बनाया गया था। जो जिला समेत राज्यभर के मतदाताओं को जागरूक करने में सहायक सिद्ध हो रही है। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने सभी BLO को क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने हेतू धन्यवाद दिया।

उपायुक्त ने कहा कि क्षेत्र में सभी BLOs का कार्य प्रदर्शन बेहतर है, उन्हें और बेहतर कार्य करने के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले BLOs को सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर उप निर्वाचन पदाधिकारी कानूराम नाग, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सुनील कुमार सिंह एवं अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

मंडल कारा सुरक्षा समिति की हुई बैठक; सुरक्षा व्यवस्था, साफ सफाई, पुलिस बल की तैनाती समेत विभिन्न बिन्दुओ पर विस्तार – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Jamshedpur News : जमशेदपुर उपायुक्त ने छठ घाटों की तैयारी को लेकर नगर निकायों को दिया दिशा-निर्देश, कहां जल्द शहर के 52 छठ घाटों पर साफ सफाई कर. डेंज़र जोन,को चिन्हित करें…….

admin

सरायकेला : चयन शिविर लगाकर अंडर फोर्टीन रग्बी फुटबॉल खिलाड़ियों का किया गया चयन…

admin