October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव झारखण्ड बिज़नेस राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

नवपदस्थापित एसडीओ ने की पदभार ग्रहण; जनकल्याणकारी और जनोपयोगी योजनाओं को आगे बढ़ना गिनाई प्राथमिकता…

नवपदस्थापित एसडीओ ने की पदभार ग्रहण; जनकल्याणकारी और जनोपयोगी योजनाओं को आगे बढ़ना गिनाई प्राथमिकता…
Spread the love

नवपदस्थापित एसडीओ ने की पदभार ग्रहण; जनकल्याणकारी और जनोपयोगी योजनाओं को आगे बढ़ना गिनाई प्राथमिकता…

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला अनुमंडल के नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह ने बुधवार को सरायकेला अनुमंडल कार्यालय पहुंचकर अपने पद पर योगदान दिया। सरायकेला जिले में नवपदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी पारुल सिंह ने निवर्तमान एसडीओ राम कृष्ण कुमार से पदभार ग्रहण किया। इस मौके पर दोनों पदाधिकारी ने एक -दूसरे को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। मौके पर निवर्तमान एसडीओ राम कृष्ण कुमार ने कहा कि बीते 3 साल का कार्यकाल बेहतरीन रहा है। सरायकेला अनुमंडल वासियों का भरपूर सहयोग और समर्थन प्राप्त हुआ। जिसका नतीजा रहा कि उन्होंने 3 साल तक लोगों के बीच अपनी सेवा दी। इस मौके पर नवपदस्थापित एसडीओ पारुल सिंह ने पदभार ग्रहण करते हुए कहा कि पूर्व से संचालित जनकल्याणकारी और जनोपयोगी योजना और कार्यक्रमों को बेहतर तरीके से आगे बढ़ना तथा वर्तमान में जारी दुर्गा पूजन उत्सव को विधि संधारण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

Related posts

Jamshedpur News : बिरसानगर आस्था ट्विन सिटी के गेट पर किया धरना प्रर्दशन, सरकारी जमीन अतिक्रमण का आरोप, जिला प्रशासन को दी चेतावनी कार्रवाही नही तो जिला मुख्यालय के समक्ष अमरण-अंनशन…… | Vananchal 24TV Live

admin

जमशेदपुर:वीडियो में अजीत अमन के साथ लिसा वर्मा की जोड़ी मचायेगी धमाल। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

100 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत विभिन्न गांव में विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin