June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Women were made aware in the legal literacy program by Dalsa. कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

SARAIKELA NEWS : डालसा द्वारा विधिक साक्षरता कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया जागरूक . . .

SARAIKELA NEWS : डालसा द्वारा विधिक साक्षरता कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया जागरूक . . .
Spread the love

डालसा द्वारा विधिक साक्षरता कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया जागरूक . . .

सरायकेला SANJAY : नालसा तथा झालसा के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकार सरायकेला के तत्वाधान में शनिवार को नीमडीह प्रखंड परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह पर महिलाओं को लेकर विशेष विधिक साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित नीमडीह के प्रखंड विकास पदाधिकारी शंकराचार्य सामद ने सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने को लेकर प्रेरित किया। डीएलएसए के पीएलवी शुभंकर महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत के संविधान के प्रावधानों के अनुरूप नि:शुल्क विधिक सेवाएं प्राप्त करना एक महत्वपूर्ण अधिकार है। यदि आपको किसी भी प्रकार की पीड़ा है तो तत्काल प्राधिकार से सम्पर्क करें। उन्होंने स्पोंशरशिप योजना, श्रम योजना समेत विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए लाभ लेने की अपील की। मौके पर वीपीएम देवश्वरी हेब्रम, स्हेलता महतो, सुमि दास, पुष्पा महतो व सुलचना महतो समेत अन्य उपस्थित रहे।

Related posts

SARAIKELA NEWS : उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर में रामानुजन जयंती के अवसर पर गणित प्रदर्शनी का हुआ आयोजन… | Vananchal 24TV Live

admin

Saraikela : राजनगर बाजार में आदिवासी कुड़मी समाज का कमेटी विस्तार को लेकर हुई बैठक… | Vananchal 24TV Live

admin

दुमका:सीडब्ल्यूसी को 14 वर्षीय बालक की है तलाश16 अगस्त से लापता है सरैयाहाट का अभिषेक ठाकुर लापता बच्चे के मामले में एसओपी के तहत होगी कार्रवाई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin