October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:डीएलएसए द्वारा डोर टु डोर चलाया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम…

सरायकेला:डीएलएसए द्वारा डोर टु डोर चलाया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम…
Spread the love

डीएलएसए द्वारा डोर टु डोर चलाया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम…

सरायकेला: संजय मिश्रा

सरायकेला। झालसा रांची और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर बीते 17 सितंबर से आगामी 25 दिसंबर तक विधिक जागरूकता सह डोर टू डोर कार्यक्रम का आयोजन जिले के हर क्षेत्र में किया जा रहा है।

सौ दिनों तक चलनेवाले इस विशेष जागरूकता शिविर और डोर टू डोर कार्यक्रम के अंतर्गत सरायकेला जिले के सभी गांव, टोला आदि सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जिला विधिक सेवा प्राधिकार के पारा लीगल वालंटियर्स द्वारा जागरूकता कार्यक्रम किया जा रहा है। इसके द्वारा खासकर महिलाओं, बच्चों, दिव्यांगो आदि को समाज की मुख्य धारा से जोड़ते हुए उन्हें सरकारी योजनाओँ की जानकारी और लाभ दिलाने का काम किया जा रहा है।

अनाथ बच्चों को स्पॉन्सरशिप और अन्य योजनाओं से जोड़ा जा रहा है। स्कूलो में लीगल लिट्रेसी कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों के लिए विशेष कार्यक्रम किये जा रहे हैं। रविवार को भी इसी क्रम में खुकरो गांव ईचागढ़, नारायणपुर गांव सरायकेला, आसनबनी गांव गम्हरिया सहित कई गांव में जागरूकता कार्यक्रम किया गया। बताया गया कि अब तक करीब सौ गांव में जागरूकता कार्यक्रम किया जा चुका है।

Related posts

गम्हरिया इंग्लिश स्कूल मे सुब्रतो राय ने फहराया झंडा ।

admin

Jamshedpur News आपसी पुरानी रंजीश में पड़ोसी आपस में भिड़े, दोनो पक्षों पर मामला दर्ज….

admin

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में यूनिफाइड कमांड समिति की हुई बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin