August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां स्वास्थ्य

सरायकेला:स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के समापन के अवसर पर स्तोत्र पृथक्करण विषय पर सरायकेला छऊ नृत्य की जागरूकता प्रस्तुति का हुआ आयोजन…

सरायकेला:स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के समापन के अवसर पर स्तोत्र पृथक्करण विषय पर सरायकेला छऊ नृत्य की जागरूकता प्रस्तुति का हुआ आयोजन…
Spread the love

स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के समापन के अवसर पर स्तोत्र पृथक्करण विषय पर सरायकेला छऊ नृत्य की जागरूकता प्रस्तुति का हुआ आयोजन…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। आयोजित किया जा रहे स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के समापन के अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत कार्यालय की ओर से विवाह भवन इंद्रटांडी में विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सरायकेला छऊ नृत्य की प्रस्तुति के माध्यम से स्तोत्र पृथक्करण विषय पर आम जन को जागरूक किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरायकेला अनुमंडलाधिकारी रामकृष्ण कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

मौके पर कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य के माध्यम से जन-जन को स्वच्छता के प्रति संदेश देते हुए अपने-अपने घर से गीला कचरा और सूखा कचरा अलग-अलग कर नगर पंचायत सरायकेला की ओर से घर-घर जाने वाली गाड़ियों को कचरा देने के लिए जागरूक किया गया।

इस अवसर पर सरायकेला नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी राजेंद्र प्रसाद गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि सनंद आचार्य, नगर प्रबंधक महेश जारिका, नगर प्रबंधक सुमित सुमन, सीएलटीसी सुबोध सोरेन, नेहरू युवा केंद्र के ललन कुमार पांडे एवं अन्य सदस्य, रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव गणेश चंद्र कालिंदी एवं अन्य सदस्य सहित स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, कार्यालय कर्मी एवं अन्य मौके पर उपस्थित रहे।

Related posts

सरायकेला:दिल्ली के जंतर मंतर पर 21 अगस्त के एकदिवसीय धरना कार्यक्रम को लेकर आदिवासी संगठनों ने की संयुक्त बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

500 छठव्रतीयों में आटा,मिट्टी के चूल्हा बनाने का सामग्री वितरण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला:उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में JJ एक्ट एवं POCSO एक्ट के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला हुआ आयोजन; पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय एवं डालसा सचिव ने JJ एक्ट एवं POCSO एक्ट के बारे में सभी पुलिस पदाधिकारी को दी जानकारी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin