October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

“पूजनीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय” के जन्म जयंती के अवसर पर  उनकी प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

“पूजनीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय” के जन्म जयंती के अवसर पर  उनकी प्रतिमा पर किया गया माल्यार्पण … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

जमशेदपुर:नवीन प्रधान

Advertisements

जमशेदपुर : जनसंघ के संस्थापक और तमाम कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शक पूजनीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्म जयंती के अवसर पर साकची स्थित सामुदायिक भवन में कोल्हान के पूर्व कमिश्नर विजय सिंह जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो जमशेदपुर ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया एवं उनके अंत्योदय के संकल्प पूरा करने की बात कही। इस दौरान श्री सिंह ने कहा पंडित जी कहते थे अवसरवाद से राजनीति के प्रति लोगो का विश्वास खत्म होता जा रहा है। अपने राष्ट्र की पहचान को भुलाना भारत के मुलभूत समस्याओ का प्रमुख कारण है। बिना राष्ट्रीय पहचान के स्वतंत्रता की कल्पना व्यर्थ है। नैतिकता के सिद्धांत किसी व्यक्ति द्वारा बनाये नही जाते है बल्कि खोजे जाते है। उनके इन्ही विचारो के कारण उनकी जयंती को अंत्योदय दिवस के रूप मे मनाया जाता है ।

इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष और रांची ग्रामीण के प्रभारी विनोद सिंह, युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष रतन महतो, वरिष्ठ भाजपा नेता चंद्रशेखर सिंह, हरेंद्र पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील तिवारी, युवा नेता अखिल सिंह, नरेंद्र मोदी विचार मंच के प्रदेश संगठन मंत्री सुजीत वर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जुगसलाई के मंडल अध्यक्ष विकास सिंह, सांसद प्रतिनिधि संजीव सिन्हा, सहित अन्य मौजूद थे।

Advertisements




Related posts

सरला बिरला विश्वविद्यालय का छठवां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से सम्पन्न… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला बीडीओ ने विभिन्न पीडीएस दुकानों का किया औचक निरिक्षण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

कॉलेज की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कॉलेज परिसर में किया एकदिवसीय धरना प्रदर्शन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin