October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पश्चिम सिंहभूम राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

चांडिल:जर्जर हो चुके टीकर पुल की उठी मरम्मती की मांग… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

चांडिल:जर्जर हो चुके टीकर पुल की उठी मरम्मती की मांग… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चांडिल (विद्युत महतो)

Advertisements

चांडिल अनुमंडल के ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र का सिल्ली-रांगामाटी पथ अंतर्गत जर्जर हालत में पहुंच चुके टीकर पुल की ग्रामीणों ने मरम्मती की मांग की है।विदित हो कि इस मार्ग से होकर रोजाना हजारों की तादाद में भारी वाहन गुजरते हैं।इस संदर्भ में गुरुवार को युवा कांग्रेस नेता सह स्थानीय समाजसेवी अजय कुमार साहू के एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से पत्रकारों को बताया कि टाटा-रांची उच्च पथ से रामगढ़, बोकारो, हजारीबाग आदि शहरों में जाने के लिए यह मार्ग सीधा और शॉर्ट कट है।

यही नहीं इस सड़क पर टाटा-पटना ,टाटा-धानवाद ,टाटा – बनारस बस भी चलती है। सिल्ली-रांगामाटी पथ पर रोजाना हजारों की तादाद में भारी वाहनों का आवागमन होता है। किंतु इस मार्ग में करकरी नदी पर बना काफी पुराना टीकर पुल पूरी तरह से जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। रड भी निकल चुका है। लगातार बारिश की वजह से नदी का जलस्तर भी उफ़ान पर है।

ऐसे में यदि यथाशीघ्र इस पुल की मरम्मत नहीं की गई तो किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना हो सकती है और पुल धरासायी हो सकता है।यह पुल न केवल भारी वाहनों के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि एक बड़ी आबादी के लिए जीवनरेखा का काम करती है।श्री साहू ने तत्काल इस पुल की मरम्मती की मांग सरकार से की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को तत्काल भारी वाहनों पर रोक लगा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि विभाग इस पर त्वरित कार्रवाई कर मरम्मती नहीं करती है,तो उस स्थिति में वाहनों के आवागमन को रोकते हुए बड़े जनांदोलन किया जाएगा।

Advertisements




Related posts

RAJNAGAR NEWS : अर्बन क्लास द्वारा गणेश महोत्सव पर मेधावी छात्र छात्राऐं हुई सम्मानित। रंगारंग कार्यक्रम भी आयोजित अर्बन क्लासेस का उद्देश्य शहरी क्षेत्र के तर्ज पर ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का विस्तार करना : सुजीत कुमार ज्योतिषी | Vananchal 24TV Live

admin

राँची:विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस अनगड़ा गोंदली पोखर एक संगोष्ठी एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR NEWS : रक्तदान शिविर को सफल बनाने हेतु बजरंग बली पूजा कमेटी की बैठक समपन्न। आपका एक प्रयास किसी को जिंदगी बचा सकता है।इसलिए स्वेच्छा से रक्तदान करें : मनोज पटनायक

admin