August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

ओड़िआ नाटक मंचन के लिए गणपति ओपेरा द्वारा विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना कर शुरू की गई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

ओड़िआ नाटक मंचन के लिए गणपति ओपेरा द्वारा विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश की आराधना कर शुरू की गई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

सरायकेला। गणपति ओपेरा (गणपति नाट्य अनुष्ठान) सरायकेला द्वारा अपने जन्म दिवस पर हर साल की भांति इस साल भी नवम्बर माह में ओड़िया नाटक मंचन हेतु बिघ्नहर्ता श्री गणेश पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। बताया गया कि सरायकेला की जानी मानी धार्मिक संस्था उदय संघ एवं कला संस्कृति से जुड़ा जाना माना नाट्य संस्था गणपति ऑपेरा की जन्म 1976 को बिघ्नहर्ता गणेश बाबा की पूजा के दिन हुआ था। जो अब तक अपने अपने क्षेत्र में कार्यरत है। गणपति नाट्य अनुष्ठान 1976 में जन्म लेते ही ओड़िया नाटक मंचन करना शुरु किया था। और अनुष्ठान का पहला नाटक “नारी सम्राट” का मंचन किया गया था।

जिसमें स्व अजित महाराणा नायक भूमिका में थे और स्व राधा कांत पटनायक ने नारी सम्राट भूमिका निभाये थे। और उस दिन इनके कलाकारों ने बहुत नाम कमाया और उसी दिन से प्रत्येक वर्ष पौराणिक, काल्पनिक, ऐतिहासिक एवं सामाजिक नाटक जैसे गौरी घाट, उपेक्षिता, गृह लक्ष्मी, ग्रीक एलेक्जेण्डर, कुलबहु, बड़ भाऊज आदि का लगातार मंचस्थ करते रहे है, जो आज तक चल रहा है। इसका एक मात्र उद्देश्य ओड़िया भाषा एवं संस्कृति को बचाये रखना एवं निरंतर विकाश करना है। इस अवसर पर चंद्रशेखर बसा, बद्री दरोगा, समीर सत्पथी, उकील राउत, रंजन पति, ओड़िया संगठक दुखु राम साहू, रंजन साहू, गुलु दारोगा, सुमित चौधरी एवं अन्य उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

रामगढ़ : रेल हादसा मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए : डाॅ. आशीष कुमार…

admin

सरायकेला:जिला समाज कल्याण पदाधिकारी ने विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों का भ्रमण कर योजनाओं का लिया जायजा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

जिले के 150 एनआरएचएम अनुबंधित कर्मी गए मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम में शामिल होने… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin