October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

डीएलएसए द्वारा मंडल कारा सरायकेला में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

डीएलएसए द्वारा मंडल कारा सरायकेला में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला: संजय मिश्रा

Advertisements

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान सरायकेला स्थित मंडल कारा में जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जेल अदालत में कई बंदियों के द्वारा दिए गए आवेदन में कुल 8 मामलों पर विचार किया गया। जिसमे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय से 1 मामले का निष्पादन किया गया। जिसमें एक अभियुक्त को मुक्त किया गया। कार्यक्रम में मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमति मंजू कुमारी, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह प्रभारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सुश्री कवितांजली टोप्पो, स्थानीय कारागार के कर्मी, न्यायालय के कर्मी और सुधारगृह के बंदी उपस्थित रहे। मौके पर उपस्थित बंदियों को विभिन्न कानूनों के साथ साथ प्ली बार्गेनिंग के बारे में भी जानकारी दी गई कि जो भी कैदी अपना केस लड़ने में असमर्थ हो अथवा महिला, अनुसूचित जनजाति के हों, वे अपने मुकदमे को लड़ने के लिए निःशुल्क वकील और अन्य विधिक सहायता जिला विधिक सेवा प्राधिकार से आवेदन कर पा सकते हैं।इसके साथ ही सोमवार से आगामी 20 नवंबर तक बन्दियों के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा। जिसमें ज्यादा से ज्यादा बन्दियों के रिहाई, अपील आदि मामलों पर विचार किया जा सकेगा। नालसा नई दिल्ली तथा झालसा राँची के निर्देशानुसार 17 सितंबर से लेकर 25 दिसंबर तक सरायकेला-खरसावां जिले के सभी क्षेत्रों में कार्यरत पीएलवी के माध्यम से विशेष जागरूकता कार्यक्रम किया जायेगा। जिसमें विशेषकर चाइल्ड/गर्ल/वीमेन ट्रैफिकिंग सहित महिलाओं तथा बच्चों से सम्बंधित क़ानून आदि के बारे में लोगों को जागरूक किया जायेगा।

Advertisements




Related posts

शिक्षक की मनमानी रवैया से नाराज स्कूल प्रबंधन समिति और ग्रामीणों ने शिक्षक नवल किशोर सिंह को विद्यालय से हटाने का किया मांग… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA : मंत्री चंपाई सोरेन ने बिरसा चौक पर नवनिर्मित भगवान बिरसा मुंडा की नई प्रतिमा का किया उद्घाटन . . .

admin

सरायकेला:स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित हुए नगर पंचायत के सफाई पर्यवेक्षक बबन कुमार…

admin