October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस…

इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस…
Spread the love

इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस…

सरायकेला – संजय मिश्रा

इंस्टीट्यूट फॉर एजुकेशन महाविद्यालय में समारोह पूर्वक अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया गया। जिसमें ग्राम विकास उत्क्रमित उच्च विद्यालय टेंटोपोसी से वर्ष 2022 में मैट्रिक की परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाली पूजा महतो को महाविद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया। साथ ही महाविद्यालय की चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी शिवानी रुईदास को भी पुष्पगुच्छ और सॉल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए महाविद्यालय के प्रोफेसर ओम प्रकाश एवं प्रोफेसर श्रावणी मुखर्जी ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं और महिलाओं को प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना और सशक्त बनाना है। ताकि समानता के अधिकार के साथ राष्ट्र का विकास संभव बन सके। इस अवसर पर महाविद्यालय के निकिता सारंगी, राज सतपति सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं कार्यक्रम में मौजूद रहे।

Related posts

उपभोक्ताओं ने किया गम्हरिया ब्लॉक में डीलरों के खिलाफ प्रदर्शन….

admin

Jamsepur kargil जमशेदपुर में मनाया गया कारगिल विजय दिवस,  वीर माता और महिलाओं का हुआ सम्मान…  | Vananchal 24TV Live

admin

रामगढ़ में गोली चलने की घटना दुखद जेएमएम-कांग्रेस सरकार में अपराधियों के हौसले बुलंद सांसद जयंत सिन्हा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin