June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

जयंत सिन्हा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

जयंत सिन्हा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

रामगढ़ ब्यूरो  इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

हज़ारीबाग लोकसभा क्षेत्र के रेल कार्यों में एक और उपलब्धि जुड़ गयी है। वंदे भारत के बाद क्षेत्र को इंटरसिटी एक्सप्रेस की सौगात मिली है। 12 सितम्बर को रांची-न्यू गिरिडीह इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन का उद्घाटन किया गया। इसका संचालन वाया जमुआ, धनवार, महेशपुर हाल्ट, कोडरमा, हज़ारीबाग टाउन, बरकाकाना, मेसरा व टाटीसिलवे से होकर किया जा रहा हैं। हजारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा हज़ारीबाग से इसकी शुरुआत को लेकर काफी समय से प्रयासरत थे। उनके प्रयासों को बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू होने से अब लाखों यात्रियों को अत्यंत सुविधा होगी।

जयंत सिन्हा ने हजारीबाग में इस ट्रेन का स्वागत कर इसके विस्टाडोम कोच में यात्रा की गई। साथ ही बरकाकाना रेलवे स्टेशन से इस ट्रेन को रांची के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यात्री हज़ारीबाग से रांची का सफर सिर्फ ₹75 में और रामगढ़ से रांची का सफर ₹60 में कर पाएंगे। इससे उनके समय और पैसे दोनों की बचत होगी। इंटरसिटी एक्सप्रेस के शुरू होने से क्षेत्रवासियों में अपार ख़ुशी व उत्साह हैं। जनता इस कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अपने सांसद को धन्यवाद दे रही है। इसी सुअवसर पर जयंत सिन्हा ने कहा कि हज़ारीबाग के लिए यह ऐतिहासिक दिन है। हमने क्षेत्र को रेल लाइन व वंदे भारत के बाद इंटरसिटी के जरिये एक और सुविधा दिलवाई है। यह ट्रेन अत्यंत सुविधाजनक है। इसमें विस्टाडोम कोच लगाया गया है, जिसमें बड़ी-बड़ी खिड़कियां हैं। यात्रियों को इस कोच में सफर कर बेहद आनंद आएगा। उन्हें वादियों के खूबसूरत नज़ारे देखने को मिलेंगे।

हम इंटरसिटी को बरही में रुकवाने का प्रयास कर रहे हैं ताकि यहाँ के निवासियों को भी इसका लाभ मिल सके। इसके साथ ही हज़ारीबाग से राजधानी एक्सप्रेस शुरू करवाने के लिए प्रयासरत हैं। इसके शुरू होने पर नई दिल्ली और कोलकाता की यात्रा कर पाएंगे।क्षजयंत सिन्हा ने कहा कि हम सबका साथ और सबका विकास के मूलमंत्र के साथ काम कर रहे हैं। हमारा प्रयास यात्रियों के लिए सदैव हर बेहतर सुविधा सुनिश्चित करवाना रहा है। क्षेत्र में रेल संबंधी विभिन्न विकास कार्य जारी हैं।

अमृत स्टेशन योजना से बरकाकाना रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास किया जा रहा है। इससे क्षेत्र में रेल सेवाओं का परिदृश्य बदलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में हज़ारीबाग लोकसभा निरंतर विकास की ओर अग्रसर है। मैं रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी से लगातार मुलाकात कर क्षेत्र में रेल संबंधी कार्यों पर चर्चा कर रहा हूँ। इंटरसिटी एक्सप्रेस की शुरुआत होना इन्हीं प्रयासों का परिणाम है

। मैं इस अवसर पर समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें देता हूँ। उन्होंने इस सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व रेल मंत्री वैष्णव महोदय का आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में हज़ारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल समेत अन्य वरिष्ठ भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थित थे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

Jamshedpur : महिला हिंसा के खिलाफ महिलाओं ने निकाली पैदल रैली…. | Vananchal 24TV Live

admin

Chandil : नावादा से आ रही शिवशक्ति बस हुई दुघर्टनाग्रस्त, पांच यात्री गंभीर रूप से घायल, जिसमें दो की स्थिति नाजुक……

admin

दुमका:युवा दलित नेता अमन राज के नेतृत्व में अनुसूचित जाति समुदाय के युवाओं ने दुमका में बने झारखंड का सबसे लंबा पुल का नाम अमर शाहिद बिरजी मिर्धा हेतु हो… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin