August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल क्राइम जरा हटके झारखण्ड बिज़नेस रामगढ़ सुर्खियां

राज्य के युवाओं एवं युवतियों को प्रवासी होने से बचने हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे हैं कई कार्य मंत्री सत्यानंद भोक्ता… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

राज्य के युवाओं एवं युवतियों को प्रवासी होने से बचने हेतु सरकार द्वारा किए जा रहे हैं कई कार्य मंत्री सत्यानंद भोक्ता… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार सत्यानंद भोक्ता ने किया गारमेंट फैक्ट्री परियोजना का उद्घाटन राज्य के युवाओं एवं युवतियों को रोजगार से जोड़ना सरकार की प्राथमिकता…

रामगढ़ ब्यूरो : इन्द्रजीत कुमार

जिले के रामगढ़ प्रखंड कार्यालय के समीप डीएमएफटी के तहत संचालित गारमेंट फैक्ट्री परियोजना का उद्घाटन मंत्री श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग झारखंड सरकार सत्यानंद भोक्ता के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम उपायुक्त पदाधिकारी रामगढ़ चंदन कुमार के द्वारा मंत्री सत्यानंद भोक्ता को एवं जिला नियोजन पदाधिकारी देव प्रसाद के द्वारा विधायक रामगढ़ विधानसभा क्षेत्र सुनीता चौधरी को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक, उपायुक्त पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त रामगढ़ सहित अन्य के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

Advertisements

सभी के द्वारा पर्दा हटाकर गारमेंट फैक्ट्री एवं प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं गणमान्यों सहित सभी लोगो को धन्यवाद देते हुए कहा कि राज्य के सभी युवाओं एवं युवतियों को रोजगार से जोड़ना ही सरकार की प्राथमिकता हैं। जिसके लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलकर युवाओं एवं युवाओं को रोजगार के साधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग द्वारा युवा एवं युवतियों को प्रशिक्षित करते हुए उन्हें रोजगार से जोड़ा जा रहा हैं तथा उन्हें प्रवासी होने से रोका जा रहा हैं। वहीं झारखंड सरकार रोजगार मेला आयोजित करते हुए युवाओं एवं युवतियों को उनके अपने जिले में जाकर नियुक्ति पत्र प्रदान करने का कार्य कर रही हैं।

रोजगार सृजन के इसी क्रम में गारमेंट फैक्ट्री परियोजना के तहत आज रामगढ़ जिला में डीएमएफटी मद द्वारा गारमेंट फैक्ट्री एवं प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया है इस केंद्र के द्वारा अनुसूचित जातियों, अनुसूचित जनजातियों, अन्य पिछड़ा वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों से आने वाली महिलाओं / युवतियों के लिए कौशल विकास सशक्तिकरण और रोजगार सृजन किया जाएगा। इस परियोजना के तहत 300 महिलाएं / युवतियां प्रशिक्षित की जाएंगी एवं एक गारमेंट उत्पादन इकाई स्थापित किया जाएगा। जिससे की आर्थिक विकास को प्रोत्साहित एवं समाज को उदाहरण की दिशा में बदला जा सके। कार्यक्रम के दौरान उप विकास आयुक्त रोबिन टोप्पो, जिला योजना पदाधिकारी समीर कुल्लू, श्रम अधीक्षक अभिषेक कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

सरायकेला:आरआईटी पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों का खुलासा करते हुए तीन को गिरफ्तार कर भेजा जेल… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

नामकुम : जर्जर पथ ठीक नहीं किया गया तो होगा उग्र आंदोलन  : प्रकाश लकड़ा

admin

उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला स्तरीय 15वें वित्त आयोग हुई बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin