June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल चुनाव जरा हटके झारखण्ड बिज़नेस राजनीति रामगढ़ सुर्खियां

बाबूलाल – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

बाबूलाल – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

मकात्मा चौक पर बाबूलाल मरांडी का हजारों कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत, कहा कि हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ के साथ एक नया नारा हेमंत हटाओ झारखंड बनाओ का नारा होना चाहिए…

 

 

रामगढ़ ब्यूरो: इन्द्रजीत कुमार

Advertisements

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के वर्तमान सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि हेमंत हटाओ झारखंड बचाओ के साथ एक नया नारा हेमंत हटाओ झारखंड बनाओ का नारा होना चाहिए। जिसमें खनिज संपदाओं की लूट नहीं बल्कि उससे प्राप्त होने वाले खनिज मद से झारखंड का विकास होना चाहिए। जहां ट्रेन,एजुकेशन,रोजगार औंर अपराध पर अंकुश लगे। जिससे झारखंड प्रदेश विकास के पथ पर आगे बढ़े। भाजपा के दिग्गज नेता बाबूलाल मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने पुरे झारखंड प्रदेश में पुलिस को वसूली में लगाया गया। इसलिए आज यहां अपराध का ग्राफ बढ़ा हैं। भाजपा की सरकार आते ही ये सारे अपराधी जेल में जाएंगे। भ्रष्टाचार इस झारखंड प्रदेश में आज आम बात हो गई,चाहे जन्म प्रमाण पत्र हो या मृत्य प्रमाण पत्र हो यहां बिना घुस दिए बनाना मुश्किल हैं।

सरकारी राशन में भी घोटाले औंर घपले अपने चरण पर है। हेमंत सोरेन ट्रांसफर पोस्टिंग औंर कमीशन खोरी में व्यस्त हैं। मुख्यमंत्री हमेंत सोरेन को भ्रष्टाचार के आरोप में इडी ने नोटिस पर नोटिस भेज रहे हैं। वहीं दूसरी ओर वर्तमान मुख्यमंत्री हमेंत सोरेन अपने गड़बड़ को छुपाने और खुद की बचाने के लिए महंगे महंगे वकीलों पर जनता की गाढ़ी कमाई रूपए पैसे बर्बाद कर रहे हैं। करोना काल में 80 करोड़ गरीबों को तीन साल तक मुफ्त अनाज पहुंचाया गया।

इसके साथ में जनधन खाते में हजारों रुपए पैसे दिए गए। उज्ज्वला योजना,गैस सब्सिडी औंर किसानों के खाते में रूपए पैसे पहुंचाने वाली एकमात्र पार्टी भारतीय जनता पार्टी हैं। जिसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ये जनसेवा किया गया। फोन का बिल आज दुनिया में सबसे सस्ता पुरे भारत देशभर में हैं। जो प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी की देन हैं। बिजली औंर सड़क आज देश के हर गांव तक पहुंच चुका हैं। जो भाजपा के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई का सपना नरेंद्र मोदी ने पूरा कर के दिखाया। गांव,गरीब किसानों की चिंता करते हैं। हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ये मुख्यमंत्री हमेंत सोरेन सिर्फ दलालों की चिंता करते हैं क्योंकि उनसे ही इनका घर भरता हैं।

पिछड़ा वर्ग के लिए रिजर्वेशन इन्होंने खत्म किया गया। नगर निगम औंर पंचायत चुनाव में इन्होंने पिछड़ा वर्ग को बाहर रखा गया। उक्त मौके पर मनचस्थ अतिथि प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सहाय,प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार, जिलाध्यक्ष प्रवीण मेहता, सरोज सिंह,रामगढ़ प्रभारी शशिभूषण भगत,पूर्व बीससूत्री अध्यक्ष राकेश प्रसाद,हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा, सदर विधायक मनीष जयसवाल,महामंत्री खिरोधर साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रणंजय कुमार उर्फ कुंटू बाबू,प्रकाश मिश्रा,मीडिया प्रभारी सत्यजीत चौधरी,संतोष शर्मा इत्यादि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisements

Advertisements




Related posts

मनोज कुमार चौधरी। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

अनगड़ा : खिलाड़ियों के बीच फुटबॉल किट का हुआ वितरण…

admin

RAJNAGAR : JBKSS क्रांतिकारी नकुल महतो का आकस्मिक निधन से ख़ातियानी टीम में शोक की लहर।

admin