June 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:उदयगिरि स्टालिन के विवादास्पद बयान की भाजपायों ने की घोर निंदा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:उदयगिरि स्टालिन के विवादास्पद बयान की भाजपायों ने की घोर निंदा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। डीएमके नेता, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री स्टालिन के पुत्र उदयगिरी स्टालिन द्वारा सनातनियों को खत्म करने संबंधित बयान की निंदा करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। श्री महतो ने कहा है कि I.N.D.I.A गठबंधन ऐसे ही मानसिकता वालो का गठबंधन है, ऐसा प्रतीत होता है कि कौन कितना हिंदुओ को अपमानित कर सकता है। इनमें प्रतियोगिता रहती है। कुछ दिनों पूर्व राहुल गांधी ने विवादस्पद बयान दिया था कि हिंदू और हिंदुत्व अलग अलग है, और हमारी लड़ाई हिंदुत्व से है। लगता है उसी के परिणाम में उदयनिधि स्टालिन का यह बयान है।

विजय महतो ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़के का बेटा ने विवादित बयान को अभिव्यक्ति की आजादी बताया है, जबकि नुपुर शर्मा के बयान के बाद यही लोग अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता भूल कर दंगाइयों का समर्थन कर रहे थे, राजस्थान में कन्हाई लाल की सर काट दी गई, एक शब्द नही बोले, बल्कि हत्यारों से सहानुभूति दिखाई। विजय महतो ने कहा कि कांग्रेसी मुहब्बत की दुकान में कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की सनातन विरोधी वीडियो विरोध के बाद अब उदयगिरी का हिंदुत्व को खत्म कर देने का प्रोडक्ट आया है।

गोडसे को गाली देने का कोई मौका नहीं छोड़ने वाला गांधी परिवार, राजीव गांधी के हत्यारों पर मुहब्बत लूटा रहा है, क्योंकि इससे सत्ता मिलती है। उन्होंने कहा कि देश अब समझ रहा है की सोनिया गांधी ने मल्लिकार्जुन खड़के को कांग्रेस अध्यक्ष सिर्फ इसीलिए बनाया है कि वह हिंदुओ में जातीय विभाजन का जहर घोल कर मिशनरी के लिए अवसर पैदा करें।

विजय महतो ने कहा कि कालांतर में कांग्रेस द्वारा हिंदू धर्म के बुराइयों को पढ़ाना भी साजिश था, अगर उनका इरादा नेक रहता तो वह सभी धर्मो की बुराइयां बताते। किताबों में सती प्रथा, घूंघट प्रथा को बुराई बताया। लेकिन यह बुराइयां समाज में कैसे आई, नही पढ़ाया गया। उनकी साजिश हिंदू धर्म की बुराइयों का प्रचार कर हिंदू धर्म से लोगों को विमुख करना मात्र था। समय बदल चुका है। अब जात पात के नाम पर हिंदू बंटने वाले नहीं। 2024 चुनाव के बाद यह लोग ढूंढने से नही मिलेंगे। इस संबंध में विस्तृत जानकारी भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राकेश मिश्रा ने दी।

Advertisements

Advertisements




Related posts

Saraikela News : सात समुंदर पार कर जिले में पहुंच रहे हैं मेहमान प्रवासी पक्षी.. | Vananchal 24TV Live

admin

Chandil News : रघुनाथपुर के छात्रा भवानी महतो का ओबीसी कोटे में जेएनयू में हुआ चयन – आजसू नेता हरेलाल महतो ने किया सम्मानित… | Vananchal 24TV Live

admin

अनिश्चितकालीन रेल टेका दोहर छका आंदोलन को सफल बनाने को लेकर आदिवासी कुर्मी समाज ने की बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin