June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के छात्र-छात्राओं का प्रांतीय संस्कृति महोत्सव प्रश्न मंच प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के छात्र-छात्राओं का प्रांतीय संस्कृति महोत्सव प्रश्न मंच प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

 

सरायकेला : Sanjay 

Advertisements

विद्या विकास समिति झारखंड की ओर से आयोजित प्रांतीय संस्कृति महोत्सव-2023 का प्रश्नमंच कार्यक्रम पूज्य तपस्वी जगजीवन जी महाराज सरस्वती विद्या मंदिर, बोकारो में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में सरायकेला शिशु मंदिर के 21 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों में भाग लिए। जिसमें अंग्रेजी, संस्कृत, संगणक, कथा वाचन, आशु भाषण एवं पत्र वाचन में भाग लिए। इस प्रश्न मंच प्रतियोगिता में सरायकेला के छात्र-छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन रहा। अंग्रेजी प्रश्न मंच प्रतियोगिता में शिशु वर्ग को प्रथम स्थान, बाल वर्ग को प्रथम स्थान एवं किशोर वर्ग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। अंग्रेजी विषय में शिशु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं में देवाशीष महापात्र, भूदेव सोरेन और सोहम महतो शामिल रहे। बाल वर्ग अंग्रेजी विषय में प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में सुभश्मिता सरंगी, जूली मुंडा और निकिता महतो शामिल रहीं। अंग्रेजी विषय किशोर वर्ग में भागीरथी प्रधान, लिपिका सिंह और तृषा आचार्य को सम्मिलित रूप से तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। आचार्य वर्ग पत्र वाचन प्रतियोगिता में अच्छे प्रदर्शन के लिए सौरभ आचार्य को भी पुरस्कृत किया गया। साथ ही साथ पूरे विद्यालय का उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विद्यालय के प्रधानाचार्य पार्थसारथी आचार्य को भी पुरस्कृत किया गया। प्रधानाचार्य ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी और कहा कि यह हमारे विद्यालय के लिए बहुत ही गौरव की बात है। इससे विद्यालय सम्मान बढ़ता है। छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी के मन में जागृति उत्पन्न होता है। बच्चों का उत्साहवर्धन होता हैं और आगे चलकर सुनहरा भविष्य निर्माण में कारगर साबित होता है। यह हमारे विद्यालय के लिए बहुत ही गौरव का विषय है।

Advertisements




Related posts

Saraikela : सदर अस्पताल में हर माह करोड़ों खर्च के बावजूद भी मरीजों को सुविधाएं मयस्सर नहीं : मनोज कुमार चौधरी…

admin

SARAIKELA NEWS : शहरी आजीविका मिशन के तहत महिला उद्यमियों के छह दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ शुभारंभ . . .

admin

Seraikella News: समायोजन की मांग को लेकर सरयू राय से मिले टेट पास पारा शिक्षक। | Vananchal 24TV Live

admin