June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल क्राइम जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

ट्रैफिक पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान; नो पार्किंग में खड़े बड़े वाहनों पर चस्पाए गए लाल पर्चे… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

ट्रैफिक पुलिस ने चलाया सघन जांच अभियान; नो पार्किंग में खड़े बड़े वाहनों पर चस्पाए गए लाल पर्चे… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

सरायकेला: संजय मिश्रा ।

ट्रैफिक पुलिस द्वारा आदित्यपुर सुधा डेयरी से लेकर महिंद्रा शोरूम के बीच सघन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान नो पार्किंग खड़ा किए गए ट्रकों पर लाल पर्चे चस्पाए गए। इस संबंध में जानकारी देते हुए सरायकेला के ट्रैफिक इंस्पेक्टर राजेश कुमार सिंह ने बताया कि लगातार चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी महिंद्रा शोरूम में आने वाली गाड़ियों से भरा कंटेनर मुख्य मार्ग पर खड़ा कर दिया जाता है। जिसे कई बार मुख्य मार्ग से हटाकर लगाने का निर्देश दिया गया है, लेकिन उसके बावजूद शोरूम के द्वारा आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। जिसे लेकर कार्रवाई करते हुए मौजूद ट्रक पर लाल पर्चा लगा दिया गया है।

जिसके बाद निर्धारित समय तक अगर नो पार्किंग एवं लाल पर्चे से जुड़ा हुआ आर्थिक दंड ट्रक चालक द्वारा ट्रैफिक विभाग दिया जाता है तो उसे चेतावनी के बाद छोड़ दिया जाएगा। लेकिन अगर निर्धारित समय तक आर्थिक दंड नहीं भरा गया तो अंततः कोर्ट में आर्थिक दंड की भरपाई करनी पड़ेगी। वहीं 12 घंटे से लगातार सुधा डेयरी से मंगलम के बीच, जो सबसे ज्यादा एक्सीडेंट प्रोन जॉन है, वहां एक ट्रेलर ट्रक संख्या NL02Q 9348 मुख्य मार्ग के किनारे खड़ी है। जिसे कोई बड़ी सड़क दुर्घटना कभी भी हो सकती है। निगरानी के दौरान पुलिस बैरिकेडिंग लगाकर आने जाने वालों के सुरक्षा के लिए सिग्नल का काम कर दिया गया है। एवं वहां एक ट्रैफिक पुलिस तैनात कर दी गई है। कई प्रयास के बावजूद ट्रक चालक का पता नहीं चल पा रहा है। वहीं विभाग द्वारा खोजबीन करने के बाद ट्रक एबिलिटी ट्रांसपोर्ट जमशेदपुर की बताई जा रही है, जिनका फोन नहीं लग रहा है। उक्त ट्रक पर भी आर्थिक दंड लगाया जाना तय किया गया है।

Advertisements

Advertisements




Related posts

रामगढ़ : रेल हादसा मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए : डाॅ. आशीष कुमार…

admin

सीटू से संबद्ध यूनियनों की भुरकुंडा हाथीदाड़ी खदान में हुई पीट मीटिंग… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Saraikela News : विधि व्यवस्था को देखते हुए छुटियां रद करने का एसपी ने जारी किया निर्देश…

admin