June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड पर्यटन/मनोरंजन/धार्मिक सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

ईचागढ़ में धुमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार, बहनों ने  भाई की कलाई पर राखी बांध रक्षा और सुरक्षा का लिया वादा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

ईचागढ़ में धुमधाम से मनाया गया रक्षाबंधन का त्योहार, बहनों ने  भाई की कलाई पर राखी बांध रक्षा और सुरक्षा का लिया वादा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

Advertisements

चांडिल (विधुत महतो )  गुरुवार को कुकड़ू व ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र में राखी पूर्णिमा के अवसर पर भाई बहन के आपसी प्रेम व सौहार्द का पर्व रक्षाबंधन विधिवत रूप से मनाया गया।

इस पावन पर्व के अवसर पर बहनों ने अपने भाई की कलाई पर राखी बांध भाई भगवान से उनके दीर्घायु व मंगलमय जीवन की कामना की। वही राखी बांधने के बाद बहनों ने भाईयों से रक्षा और सुरक्षा का वचन लिया। इधर ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के मिलन चौक, टीकर, तिरुलडीह, ईचागढ़ आदि में राखी का त्योहार मनाया गया।

छोटी कुमारी ने अपने भाई प्रियांश वर्मा और आयान वर्मा कुमार को राखी बांध दीर्घायु की कामना की। वहीं दोनों भाइयों ने भी अपने बहन को सुरक्षा का वचन दिया। रक्षाबंधन के अवसर पर छोटे.छोटे बच्चे काफी खुश दिखे। वही रक्षाबंधन के अवसर पर भाईयों ने तोफाह भी दिए। आपको बता दे कि रक्षाबंधन भाई.बहन, गुरु.शिष्य, प्रकृति और मनुष्य के मध्य तारतम्य स्थापित कर सक्षम और समर्थ से अबला और कमजोर की सुरक्षा के संकल्प का त्योहार है। धार्मिक मान्यता है कि मां लक्ष्मी ने भी पाताल लोक जाकर राजा बलि को राखी बांधकर उन्हें भाई बनाया था। रानी कर्णवती ने राजा हुमायूं को रक्षा के लिये राखी भेजी थी। वहीं मिलन चौक के बाजार में भी काफी रौनक व भीड़ भाड़ देखा गया।

Advertisements

Advertisements




Related posts

चांडिल: ईचागढ के संकल्प यात्रा में 2024 के चुनाव मे नरेन्द्र मोदी को केन्द्र का बागडोर देने की अपील,बाबूलाल मरांडी ने जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार को लिया आड़े हाथ… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला : जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए लोगो से मिले उपायुक्त; योजना सम्बन्धित कई मामलों का ऑन द स्पॉट हुआ निष्पादन…

admin

Ranchi : डीजीपी की शीघ्र पदस्थापना नहीं होने पर एकता विकास मंच देगा राज्य मुख्यालय पर धरना…

admin