June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान खेल जरा हटके झारखण्ड राजनीति संथाल सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खरसावां एवं दुगनी में स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खरसावां एवं दुगनी में स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय झारखंड के सौजन्य से जिला प्रशासन सरायकेला-खरसावां द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित ग्रामीण तथा स्वदेशी जनजातीय खेल प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए जिला खेल पदाधिकारी अमित कुमार ने कहा कि हमारी संस्कृति एवं परंपराएं गौरवमयी रही हैं। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इस वर्ष सरकार ने उन खेलों को पुनः सक्रिय करने का निर्णय लिया है जो लगभग विलुप्त हो चुकी है।

Advertisements

इन खेलों में जहां मनोरंजन है वहीं इनमें देश की आत्मा बसती हैं। व्यक्ति के कौशल विकास को प्रभावित करने में इन खेलों में पूर्ण क्षमता है। उन्होंने खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में मटका दौड़, भारा दौड़ का झंडा दिखा कर विधिवत उद्घाटन किया। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर खरसावां के अर्जुना स्टेडियम में गुलेल, मटका दौड़, रस्सा कसी, भार दौड़ एवं सरायकेला के दुगनी स्थित तीरंदाजी अकादमी में तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

दुगनी में आयोजित तीरंदाजी प्रतियोगिता के बालक वर्ग में माधव बिरुवा प्रथम, उत्तम महतो द्वितीय एवं नंदलाल प्रधान तृतीय स्थान पर रहे। वहीं बालिका वर्ग में बाहा बेसरा, सृष्टि करकेटा एवं दीपाली राज स्वांसी ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। खरसावां में आयोजित महिलाओं की मटका दौड़ में सीता मांझी प्रथम, आरती उरांव दूसरे एवं गीता सोय तीसरे स्थान पर रही। गुलेल में निशाना लगाने में प्यारे लाल ने स्वर्ण, जीत मोहन ने रजत एवं देवेंद्र महाली ने कांस्य पदक प्राप्त किया। रस्सा कसी के बालक वर्ग में संदीप ग्रुप में प्रथम, मनोज ग्रुप ने द्वितीय जबकि बालिका वर्ग में डीपी ग्रुप ने प्रथम एवं आरती ग्रुप ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

भार दौड़ में रमेश प्रथम, आसमान द्वितीय एवं आशीष तृतीय रहे। इस प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में मुख्य रूप से डीएसए सचिव मोहम्मद दिलदार, पिनाकी रंजन, विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विश्वरंजन त्रिपाठी, खेल शिक्षक सुधाकर सोरेन, तीरंदाजी प्रशिक्षक बीएस राव, फुटबॉल प्रशिक्षक बलराम महतो, संजय सुंडी सहित कई लोग एवं सैकड़ो खिलाड़ी उपस्थित थे। इससे पूर्व हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर फुटबॉल और तीरंदाजी के क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन एवं महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए पांच खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। जिला खेल विभाग द्वारा सम्मानित हुए खिलाड़ियों में दुगनी तीरंदाजी अकादमी की पूनम मंडल, आरती प्रधान एवं अलेक्स कृष तिर्की शामिल रहे। जबकि आवासीय फुटबाल प्रशिक्षण केंद्र खरसावां के रोहित हेंब्रम एवं सोमनाथ हांसदा को भी सम्मानित किया गया।

Advertisements




Related posts

Saraikela : सामुदायिक भवन सरायकेला में युवा नेतृत्व एवं सामुदायिक विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ.. | Vananchal 24TV Live

admin

वर्ष 2023 के डॉ0 सिद्धनाथ कुमार स्मृति सम्मान की घोषणा, 25 नवबंर को रांची के उर्सुलाइन कॉन्वेंट इंटर कॉलेज को कार्यक्रम आयोजित…

admin

Ranchi : बीमा की सहयोग राशि घटाकर 10% की जाए नहीं तो बहिष्कार करेगा एसोसिएशन-प्रीतम भाटिया….

admin