October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान क्राइम जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Breaking News : टाटा रांची मुख्य मुख्य मांग एन एच 33 भादुडीह स्थित रात करीब 2बजे दोनों वाहनों की टक्कर से लगी आग एक की मौत,

Breaking News  : टाटा रांची मुख्य मुख्य मांग एन एच 33 भादुडीह स्थित रात करीब 2बजे दोनों वाहनों की टक्कर से लगी आग एक की मौत,
Spread the love

टाटा रांची मुख्य मुख्य मांग एन एच 33 भादुडीह स्थित रात करीब 2बजे दोनों वाहनों की टक्कर से लगी आग एक की मौत, एक गंभीर स्थिति में एमजीएम में इलाजरत, दोनों चालक की पहचान नहीं हो सका…

चांडिल: (कल्याण पात्रा) सरायकेला खरसावां जिले के चांडिल थाना अंतर्गत टाटा रांची एनएच 33 भादुडीह स्थित आपस में दो वाहन में टक्कर हो गई । दोनो की टक्कर से दोनों ही वाहन में आग लग गई । वही बताया जा रहा है कि टेलर तेज रफ्तार से रांची की ओर से जमशेदपुर जा रही थी वही भादुडीह के समीप सड़क की दुसरी ओर जमशेदपुर से चेचिस रांची की ओर जा रही थी । शायद जाने के क्रम में टायर में हवा लेने के उद्देश्य से अपने विपरित सड़क पर जाने से तेज रफ्तार से आ रही टेलर ने जबदस्त टक्कर मार दी । जिससे चेचिस में आग लग गई जिसके चपेट में आने से टेलर में भी आग लग गई । घटना 2 बजे रात को होने के कारण बचाव नहीं किया जा सका जिससे चेचिस के चालक की घटना स्थल पर ही जलकर मौत हो गई । वही टेलर चालक की स्थिति गंभीर बनी हुई । वही चांडिल थाना प्रभारी दिनेश ठाकुर रात को आपने दबवल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचा तबतक एक चालक की मौत हो गई थी । दुसरे टेलर चालक जलने से हालात गंभीर थी जिसको को बेहतर इलाज के लिए एम जीएम भेज दिया गया है । हलांकी दोनों चालक की पहचान अभी तक नहीं हो सका है ।

Related posts

RAJNAGAR NEWS :ग्रामीण विकास कार्य मे मंत्री चम्पई सोरेन की भूमिका अहम : नमिता सोरेन । विश्रामपुर में मुखिया ने किया तालाब निर्माण का शिलान्यास। ग्रामीणों ने किया मंत्री चम्पई सोरेन का आभार। | Vananchal 24TV Live

admin

RAJNAGAR : 60-40 नियोजन नीति के विरोध में सड़क पर उतरे छात्र। दो दिवसीय झारखंड बंदी के पहले दिन राजनगर में 3 घंटे तक रहा चक्का जाम।

admin

SARAIKELA NEWS : एनपीएस देहुरीडीह में सरस्वती वाहिनी संचालन समिति के संयोजिका एवं रसोईया का किया गया चयन…

admin