October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति शिक्षा व रोजगार सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:नगर पालिका ओड़िया मध्य विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पंडित गोपबंधु दाश की जन्म जयंती…

सरायकेला:नगर पालिका ओड़िया मध्य विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पंडित गोपबंधु दाश की जन्म जयंती…
Spread the love

नगर पालिका ओड़िया मध्य विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया पंडित गोपबंधु दाश की जन्म जयंती…

सरायकेला:संजय मिश्रा 

सरायकेला। ओड़िया जाति के प्राण माने जाने वाले उत्कल माता के वीर पुत्र उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दाश की जन्म जयंती सरायकेला स्थित नगरपालिका ओड़िया मध्य विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य सामाजिक कार्यकर्ता दुखु राम साहू एवं विद्यालय के प्रधान शिक्षक उत्तम कुमार महतो द्वारा संयुक्त रूप से उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दाश के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।

जिसके बाद विद्यालय की सभी शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राओं द्वारा भी श्रद्धा सुमन अर्पीटकर उन्हें नमन किया गया। दुखु राम साहू ने इस अवसर पर छात्रों को उत्कलमणि पंडित गोपबंधु दाश की जीवनी बताते हुए उन्हें स्वतंत्रता सेनानी, साहित्यकार, लेखक, दलित पीड़ितों के मसीहा और ओड़िया जाती की प्राण एवं त्याग की प्रतिमूर्ति बताया।

उन्होंने कहा कि पंडित गोपबंधु दाश का वक्तव्य था “मिसु मोर देह ए देशो माटी रे; देशो वासी चाली जांतु पीठिरे।” उन्होंने बताया कि वे अखंड सिंहभूम के ओड़िया भाषा की प्रचार एवं विकास में अहम योगदान दिए थे। इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका रुनु नंद, लेखिका रथ एवं सरस्वती वाहिनी की संयोजिका और सहायिका मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related posts

सरायकेला:आइए सभी के साथ से नशा मुक्ति के लिए सकारात्मक तथा सक्रिय प्रयास करें ताकि हम अपने जिले को बेहतर नशा मुक्ति आदर्श जिला बना सकें; उपायुक्त… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

बैठक,19 के प्रदेश स्तरीय आंदोलन में शत प्रतिशत सहभागिता का लिया गया संकल्प…

admin

दुमका:हावड़ा स्टेशन पर आरपीएफ ने दलाल को किया गिरफ्तार, हावड़ा बालगृह में दो माह से रह रहे थे बच्चें… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin