October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों के दो वर्षों के सफल कार्यकाल पूरा होने पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:प्रदेश अध्यक्ष सहित कार्यकारी प्रदेश अध्यक्षों के दो वर्षों के सफल कार्यकाल पूरा होने पर कांग्रेसियों ने मनाई खुशी… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। जिला कांग्रेस कमेट के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार के नेतृत्व में आदित्यपुर स्थित दीप गेस्ट हाउस में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में एवं सांसद श्रीमती गीता कोड़ा, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की तथा वरिष्ठ नेता शहजाद अनवर के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के रूप में सफलतापूर्वक 2 वर्ष पूरे होने पर केक काटकर जश्न मनाया गया।

Advertisements

सर्वप्रथम कांग्रेस पार्टी के लोगों द्वारा हाथ छाप का 11 पाउंड का केक कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार द्वारा उपस्थित कांग्रेस जनों के बीच काटा गया। कार्यक्रम का संयोजन जिला सचिव प्रभात सिंह छोटू ने किया। उपस्थित कांग्रेसी जनों के बीच संक्षिप्त संबोधन में कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबुज कुमार ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के नेतृत्व में पिछले दो वर्षों के अंदर कई ऐतिहासिक सांगठनिक कार्य हुए हैं जो अपने आप में एक मिसाल है। राजेश ठाकुर के नेतृत्व में प्रदेश कमेटी के साथ-साथ सभी जिलों में जिला कमेटी, प्रखंड कमेटी, बूथ कमेटी एवं मंडल कमेटी आदि का सफलतापूर्वक गठन किया जा चुका है।

इसके अलावा पूरे झारखंड प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का सफल आयोजन प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में किया गया जो अपने आप में अद्भुत है। यह प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की ही दूरदर्शिता थी कि झारखंड में पहली बार कांग्रेस पार्टी को सरकार में मंत्रिमंडल विभाग के साथ-साथ बोर्ड निगम में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी हिस्सेदारी मिली है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव सुरेश धारी, सेवादल अध्यक्ष जैनेंद्र कुमार मुन्ना, जिला महासचिव रमाशंकर पांडे, समरेंद्र नाथ तिवारी, खिरोड़ सरदार, महिला जिलाध्यक्ष वैजयंती बारी, जिला सचिव अरुण पांडे, रमेश बालमुचू, झरना मन्ना, संगीत प्रधान, रोशन सिंह, उत्तम पात्रो, जिला सचिव सरबजीत प्रसाद, विजय झा, संदीप कुणाल राय, विनय झा, शैलेश गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Advertisements




Related posts

Muri : सिल्ली के कुटामगांव के राधारमण मन्दिर में लगी आग, मन्दिर के समान सहित अन्य समाग्री जल कर राख…

admin

झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी के द्वारा हल्दीपोखर में वीर भगवान बिरसा मुंडा के 123 वी पुण्यतिथि मनाया गया… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

RAJNAGAR NEWS :बजरंगबली पूजा कमेटी हेंसल द्वारा आयोजित 21 वां स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में कुल 151 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान । | Vananchal 24TV Live

admin