October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड पूर्वी सिंहभूम शहर सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

जमशेदपुर:टाटा कमांड एरिया के बर्मामाइंस ट्यूब गेट के पास जलजमाव…

जमशेदपुर:टाटा कमांड एरिया के बर्मामाइंस ट्यूब गेट के पास जलजमाव…
Spread the love

टाटा कमांड एरिया के बर्मामाइंस ट्यूब गेट के पास जलजमाव…

जमशेदपुर:नवीन प्रधान

जमशेदपुर के शहरी क्षेत्र का हाल भी इन दिनों बदहाल है।टाटा कमांड एरिया के बर्मामाइंस ट्यूब गेट के पास जलजमाव से सड़क पर बड़े- बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे सड़क पर चलना दुश्वार हो गया है।आए दिन राहगीर इस सड़क पर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं, बावजूद इसके टाटा कंपनी या जिला प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं जाना चिंता का विषय है।इसको लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है।लोगों ने टाटा स्टील एवं जिला प्रशासन से अविलंब जलजमाव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

साथ ही समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बताया जा रहा है कि सड़क पर बने गड्ढे दिनोंदिन जानलेवा होते जा रहे हैं जिससे बड़ी घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है। वैसे देखना यह दिलचस्प होगा कि जिला प्रशासन या टाटा समूह इसपर क्या पहल करती है। वैसे टाटा कमांड एरिया में सड़कों के ऐसे हालात क्यों हैं यह सोचनेवाली बात है।

Related posts

SARAIKELA NEWS : सरायकेला के जगन्नाथपुर में नौ दिवसीय श्रीमद्भागवत गीता का हुआ समापन, उमड़ी भक्तों की भीड़… | Vananchal 24TV Live

admin

सरायकेला:एसपी के निर्देश पर सरायकेला पुलिस ने बालू लदे तीन ट्रैक्टर एवं एक 407 वाहन को किया जप्त; दो ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार…

admin

सरायकेला भूमि पूजन कर वास्तु आधारित श्री राम हाइट्स का हुआ शिलान्यास; सुविधा संपन्न 24 फ्लैट का होगा निर्माण…… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin