June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News Saraikela: Mafia in panic due to the action of the station in-charge... कोल्हान क्राइम झारखण्ड सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

Saraikela : थाना प्रभारी के करवाई से दहशत में माफिया…

Saraikela : थाना प्रभारी के करवाई से दहशत में माफिया…
Spread the love

थाना प्रभारी के करवाई से दहशत में माफिया…

आदित्यपुर ए के मिश्र  सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना के थानेदार राजन कुमार की करवाई से इन दिनों माफियाओं में दहशत फैला हुआ है। एक तरफ जहां नशे के खिलाफ ड्रग्स के विरुद्ध है लगातार छापेमारी कर ड्रग्स माफियाओं पर लगातार करवाई कर रहे हैं। वहीं अवैध बालू माफियाओं पर सुबह-सुबह दो ट्रैक्टर गाड़ी को पकड़कर माफियाओं मे खलबली मचा दिए हैं। वहीं वाहन चेकिंग के दौरान भी चोरी की गाड़ी पकड़ कर करवाई करते हुए 2 व्यक्ति को जेल भेज दिए हैं।

आदित्यपुर पुलिस द्वारा आरआईटी मोड़ के पास वाहन जांच के दौरान चोरी गई बाइक के साथ 2 युवकों को गिरफ्तार किया है।पुलिस ने बाइक को बरामद करने के साथ दोनों युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जेल गए युवकों का नाम रमेश तिवारी और रोहित कुमार राय बताया गया है। दोनों सतवाहिनी में किराए के मकान में रहते हैं। वहीं रविवार को सुबह सपड़ा घाट से बालू लदे ट्रैक्टर के साथ पकड़े गए दो चालक निर्मल कुम्भकार और सुनील मार्डी को भी पुलिस ने जेल भेज दिया है। वही कुछ दिन पहले आदित्यपुर मुस्लिम बस्ती से ड्रग्स तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। इस तरह की लगातार की जा रही कार्रवाई से माफियाओं में खलबली मचा हुआ है।

Related posts

राँची : “राष्ट्रीय खेल दिवस”  के अवसर पर एस.एस.बी.  करेगी खेलों का आयोजन…

admin

Silli : मुरी जीआरपी के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन…

admin

Ranchi News : टाटीसिल्वे फैक्ट्री में तैनात गार्ड को बेहोश कर लोहे का स्क्रैप लदा 9 ट्रक फरार, पुलिस ने दो ट्रक खोज निकाला….

admin