August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

फुल ड्रेस रिहर्सल का उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने किया निरीक्षण, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी का उपायुक्त ने लिया जायजा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

फुल ड्रेस रिहर्सल का उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने किया निरीक्षण, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारी का उपायुक्त ने लिया जायजा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

 

सरायकेला (संजय मिश्रा ) ।

Advertisements

Advertisements

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर भगवान बिरसा मुंडा स्टेडियम सरायकेला में फुल ड्रेस रिहर्सल का उपायुक्त रविशंकर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार ने निरीक्षण किया। परेड रिहर्सल के पश्चात उपायुक्त ने सभी का उत्साहव‌र्द्धन करते हुए कहा कि चेहरे पर आत्मविश्वास, उत्साह व देश प्रेम की ऊर्जा के साथ कार्यक्रम को भव्य बनाने में सभी अपना शत-प्रतिशत योगदान दें। उपायुक्त ने जिलावासियों से बिरसा मुंडा स्टेडियम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की। निरीक्षण कार्यक्रम के पश्चात उपायुक्त ने 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

इस क्रम में उपायुक्त ने ग्राउंड समतलीकरण, रंग रोगन, एवं टेंट इत्यादि के लंबित कार्यों को ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि झारखंड सरकार के आदिवासी कल्याण सह परिवहन मंत्री चंपाई सोरेन उपस्थित होंगे। परेड में कुल छः टुकड़ियां शामिल होंगी। जिसमें सीआरपीएफ की एक, जिला पुलिस बल की दो, होम गार्ड की एक एवं कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय सरायकेला की दो टुकड़िया हिस्सा लेंगी। वही बैंड पार्टी बल के रूप में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय राजनगर एवं गम्हरिया की बालिकाओं की टीम हिस्सा लेंगी।
पुलिस अधीक्षक डॉ विमल कुमार ने परेड को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस दौरान उन्होंने सभी टीमों को उनकी बेहतर प्रस्तुति के लिए धन्यवाद दिया।

Advertisements




Related posts

Ranchi News : जामताड़ा के तत्कालीन सीओ समेत तीन लोगों के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को मुख्यमंत्री ने जांच का दिया आदेश । अवैध जमीन की खरीद-विक्री का सात साल पूराना मामला पर लिया गया संज्ञान….. | Vananchal 24TV Live

admin

Muri : सिल्ली के कुटामगांव के राधारमण मन्दिर में लगी आग, मन्दिर के समान सहित अन्य समाग्री जल कर राख…

admin

Chandil विकास के नाम पर लुट, नव निर्मित चाण्डिल रेलवे बायपास सड़क का कुछ माह में ही निकला जनाजा, परेशान है ग्रामीण….. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin