June 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अभियान को लेकर की जा रही कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा; विशेष अभियान के तहत कैंप लगाकर जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत सम्बन्धित कार्य मे तेजी लाने के दिए निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अभियान को लेकर की जा रही कार्यों की उपायुक्त ने की समीक्षा; विशेष अभियान के तहत कैंप लगाकर जन्म/मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत सम्बन्धित कार्य मे तेजी लाने के दिए निर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। जिला समाहरणालय स्थित सभागार में जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त रवि शंकर शुक्ला की अध्यक्षता में जन्म-मृत्यु निबंध अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आहूत की गई। बैठक में उपायुक्त के साथ मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी चांडिल रंजीत लोहारा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धनवीर लकड़ा, सहायक संख्यीकी पदाधिकारी ओमप्रकाश सिन्हा, कार्यपालक दण्डधिकारी श्रीमती बबली, डॉ सुधा वर्मा एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान 14 जुलाई से 14 अगस्त तक छूटे हुए बच्चों का शत प्रतिशत जन्म प्रमाण पत्र निर्गत करने, जन्म एवं मृत्यु का पंजीकरण को लेकर जिले में चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत जन्म एवं मृत्यु निबंधन को लेकर निर्धारित लक्ष्य के विरुद्ध प्राप्त आवेदन में निष्पादित मामले सम्बन्धित विभिन्न जानकारी प्राप्त कर उपायुक्त ने अभियान को सफल बनाने को लेकर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिला सांख्यिकी कार्यालय से सहायक पदाधिकारी गंगा सागर के द्वारा बताया गया कि इस अभियान के तहत जिले मे जन्म निबंधन हेतु प्राप्त कुल 9564 आवेदन में 1836 का आवेदन का निष्पादन किया गया है। वहीं मृत्यु निबंधन हेतु प्राप्त कुल 623 आवेदन में 103 आवेदन का निष्पादन किया गया है।

जिस पर उपायुक्त ने कहा कि यह उपलब्धि काफी कम है, उन्होने अभियान के प्रति जन जागरूकता लाते हुए सभी प्रखंड एवं नगर निकाय क्षेत्रों में विशेष कैंप लगाकर आगामी 14 अगस्त तक ज्यादा से ज्यादा आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही आवेदनों के समयबद्ध निष्पादन पर भी बल दिया गया। उन्होने कहा कि उक्त प्रमाण पत्र सामान्य प्रक्रिया के तहत आम नागरिकों को उपलब्ध हो इसे सुनिश्चित करे।

इस दौरान उपायुक्त ने जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक एवं सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को दो दिन के अंदर विद्यालय स्तर एवं आंगनबाड़ी स्तर पर प्राप्त आवेदन पत्रों की संख्या जिला मुख्यालय कार्यालय मे उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Advertisements




Related posts

गम्हरिया : ईचगढ़ के पूर्व बाहुबली विधायक मलखान सिंह के नव निर्माण बिल्डर्स एंड डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड में ईडी ने दी दबिश 0.19 एकड़ प्रॉपर्टी सील…

admin

राँची:“राष्ट्रीय खेल दिवस”  के अवसर पर एस.एस.बी.ने किया विभिन्न खेलों का आयोजन…

admin

जमशेदपुर:दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण ढंग से बीते जाने पर जिले के आरक्षी अधीक्षक विमल कुमार को वैश्य समन्वय समिति (भारत) ने पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और पांच सूत्री मांग पत्र सौपा… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin