June 17, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:सहायक अध्यापिका के निधन पर प्रखंड के सहायक अध्यापकों ने दी ₹28500 की सहयोग राशि… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:सहायक अध्यापिका के निधन पर प्रखंड के सहायक अध्यापकों ने दी ₹28500 की सहयोग राशि… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। सरायकेला प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय नारायणडीह में कार्यरत सहायक अध्यापिका लक्ष्मी बानरा के असामयिक निधन पर प्रखंड के सहायक अध्यापकों ने उनके दसकर्म पर उनके नारायणडीह स्थित आवास पर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस मौके पर पहुंचे प्रखंड के सहायक अध्यापकों में ब्रजेंद्र सिंहदेव, सनत कुमार दास, प्रकाश चंद्र महतो, मनोज महतो, हिमांशु, अक्टूबर कालिंदी, संजय कुमार महतो, दीनबंधु पूर्ति, आनंद प्रमाणिक, श्यामल प्रमाणिक एवं बदरुद्दीन ने सरायकेला प्रखंड की ओर से उनके परिजनों को ₹28500 की सहयोग राशि प्रदान की।

मौके पर उपस्थित सहायक अध्यापकों ने बताया कि स्वर्गीय लक्ष्मी बानरा के संगठन और विद्यालय शिक्षण कार्य में योगदान को नहीं भुलाया जा सकता है। सरकार को भी ऐसे गंभीर विषय पर संवेदनशील होना चाहिए। ताकि वर्षों बरस सेवा देकर विद्यालय में बच्चों का भविष्य संवार रहे सहायक अध्यापकों के गुजर जाने से उनके परिजनों का भविष्य अंधकारमय ना बने।

Advertisements




Related posts

रामगढ़:ललन लहरी बनाए गए गौरक्षा प्रमुख…

admin

नामकुम के नागरिकों ने लैंप्स  प्रबंधक को दिया बधाई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

Ranchi पूजा समिति चतरा टाटीसिलवे में भव्य मण्डा पूजा का आयोजन, दहकते अंगारों पर चलकर भक्त शक्ति का परिचय  दिया … – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin