August 9, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:डायन कुप्रथा उन्मूलन विशेष अभियान को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त से मिलकर इसकी रोकथाम के लिए सुझाए पांच बिंदुओं पर सुझाव… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:डायन कुप्रथा उन्मूलन विशेष अभियान को लेकर आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त से मिलकर इसकी रोकथाम के लिए सुझाए पांच बिंदुओं पर सुझाव… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। पद्मश्री छुटनी महतो के साथ आदिवासी सेंगेल अभियान द्वारा डायन कुप्रथा उन्मूलन को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आदिवासी सेंगेल अभियान के प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त रविशंकर शुक्ला से मुलाकात कर डायन कुप्रथा उन्मूलन के लिए पांच बिंदुओं पर सुझाव दिए। जिस पर उपायुक्त द्वारा बहुत जल्द सकारात्मक पहल करने का आश्वासन देते हुए सुड़सी गांव में सामाजिक बहिष्कार पीड़ित मुनीराम हेंब्रोम के गांव भी आने का आश्वासन दिया गया।

अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सालखन मुर्मू के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे सोनाराम सोरेन, सुगनाथ हेंब्रोम, सुमित्रा मुर्मू, फागु मुर्मू एवं पोदाम टुडू द्वारा 5 सूत्री सुझावों के संबंध में जानकारी दी गई। जिसमें कहा गया कि डायन प्रकरण की पुष्टि होने पर उस गांव या क्षेत्र के लोगों पर सांस्कृतिक सामूहिक जुर्माना लगाया जाए।

प्रत्येक थाना क्षेत्र में कार्यरत ओझा सोखा और झाड़-फूंक करने वाले झोलाछाप डॉक्टरों को खोज कर महीने में एक दिन थाने में बुलाकर डायन कुप्रथा और अन्य गलत कार्यों को रोकने के प्रति चेतावनी दी जाए। प्रत्येक गांव के आदिवासी स्वशासन प्रमुख को महीने में 1 दिन थाने में बुलाकर डायन कुप्रथा उन्मूलन कार्य में सहयोग के लिए जिम्मेवार बनाया जाए।

गांव में मुफ्त सरकारी स्वास्थ्य सेवा सुलभ और उपलब्ध कराया जाए। तथा डायन कुप्रथा उन्मूलन के लिए सरकार और जनसाधारण के संयुक्त प्रयास पर बल दिया जाए।

Advertisements




Related posts

Jamdhedpur : फर्नेस में जमशेदपुर एफसी ने एटीके मोहन बागान को ड्रॉ पर रोका…

admin

Saraikela News : सरायकेला प्रखंड के मुरुप पंचायत भवन में लगा प्रखंड स्तरीय आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर; प्राप्त 845 आवेदनों में से 543 आवेदनों का किया गया ऑन द स्पॉट निष्पादन…. | Vananchal 24TV Live

admin

उपायुक्त की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा बैठक; उपलब्ध संसाधनों का समुचित सदुपयोग कर लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने एवं संस्थागत डिलीवरी बढ़ाने के दिए गए निर्देश . . . – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin