August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:दिल्ली के जंतर मंतर पर 21 अगस्त के एकदिवसीय धरना कार्यक्रम को लेकर आदिवासी संगठनों ने की संयुक्त बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

सरायकेला:दिल्ली के जंतर मंतर पर 21 अगस्त के एकदिवसीय धरना कार्यक्रम को लेकर आदिवासी संगठनों ने की संयुक्त बैठक… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

सरायकेला:संजय मिश्रा

Advertisements

Advertisements

सरायकेला। आदिवासी हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आगामी 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रस्तावित एकदिवसीय राष्ट्र स्तरीय धरना कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर आदिवासी संगठनों ने संयुक्त बैठक की।

आदिवासी हो समाज युवा महासभा के जिलाध्यक्ष विष्णु बानरा की अध्यक्षता में संपन्न हुई उक्त बैठक में आदिवासी हो समाज महासभा, आदिवासी हो समाज युवा महासभा, झारखंड आंदोलनकारी मंच, मानकी मुंडा संघ परिषद, कोल्हान शहीद सम्मान समिति, सेवानिवृत्त संगठन सैनिक परिषद के प्रतिनिधि शामिल हुए।

जिसमें राज्य में हो भाषा को प्रथम राजभाषा का दर्जा दिलाने पर चर्चा करते हुए हो भाषा को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग को लेकर आगामी 21 अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रस्तावित राष्ट्र स्तरीय धरना कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में जिले से लोगों के शामिल होने और कार्यक्रम को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई।

बैठक में कोल झारखंड बोदरा, राजकिशोर लोहारा, सागर सिंकु, सुभद्रा बीरूवा एवं खेलाराम हेंब्रोम सहित अन्य मौजूद रहे।

Advertisements




Related posts

500 छठव्रतीयों में आटा,मिट्टी के चूल्हा बनाने का सामग्री वितरण… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

सरायकेला  / उपायुक्त की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा समिति की हुई बैठक; सड़क दुर्घटनाओ के नियंत्रण को लेकर सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिए आवश्यक दिशानिर्देश… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश सदस्य मालती गिलुवा ने राजनगर की शिक्षा व्यवस्था पर चिंता जताई… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin