October 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

सरायकेला:ग्राम प्रधान महासभा प्रखंड कमेटी ने सरायकेला बीडीओ को सौंपा ज्ञापन…

सरायकेला:ग्राम प्रधान महासभा प्रखंड कमेटी ने सरायकेला बीडीओ को सौंपा ज्ञापन…
Spread the love

ग्राम प्रधान महासभा प्रखंड कमेटी ने सरायकेला बीडीओ को सौंपा ज्ञापन…

सरायकेला:संजय मिश्रा

सरायकेला। ग्राम प्रधान महासभा की सरायकेला प्रखंड कमेटी ने सरायकेला प्रखंड विकास पदाधिकारी मृत्युंजय कुमार को ज्ञापन सौंपकर प्रत्येक माह के अंतिम शुक्रवार को ग्राम प्रधानों की बैठक के लिए सरायकेला प्रखंड के सभागार को उपलब्ध कराने की मांग की है। ग्राम प्रधान महासभा के सरायकेला प्रखंड अध्यक्ष अश्विनी कुमार सिंहदेव, प्रशांत कुमार साहू एवं शंकर सोय द्वारा सौंपा गया ज्ञापन में कहां गया है कि आगामी 28 जुलाई को पूर्वाहन 11:00 बजे से ग्राम प्रधानों की सरायकेला प्रखंड स्तरीय बैठक की जाएगी।

इसके साथ ही प्रत्येक महीने के अंतिम शुक्रवार को ग्राम प्रधानों की बैठक की जाएगी। जिसमें सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के सुचारू रूप से संचालन संयुक्त ग्राम क्षेत्र के विकास कार्यों पर चर्चा कर रणनीति बनाई जाएगी। इस बैठक के लिए उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से प्रधान कार्यालय के सभागार को उपलब्ध कराने की मांग की है।

Related posts

भाजपा नेता गणेश महाली ने भाजपा कार्यकर्ताओं को की आर्थिक सहयोग… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

संज्ञान लेकर उदयनिधि पर करे कारवाई। – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

टाटा स्टील फाउंडेशन ने किया ओलचिकी केंद्र का निरीक्षण.. – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin