June 17, 2025
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोल्हान चुनाव जरा हटके झारखण्ड राजनीति सरायकेला-खरसावाँ सुर्खियां

नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मिले सुग्रीव महतो… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

नव नियुक्त भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मिले सुग्रीव महतो… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
Spread the love

चांडिल (विद्युत महतो) झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी को झारखंड भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को सरायकेला खरसावां जिला के भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य सुग्रीव महतो ने भाजपा के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट कर बधाई दिया।

Advertisements

Advertisements

वहीं उन्होंने बाबूलाल मरांडी को भगवा गमछा भी भेंट किया। इस दौरान सुग्रीव महतो ने कहा कि बाबूलाल मरांडी भाजपा झारखंड प्रदेश के पुराने नेताओं में से एक है। वे अपने कुशल नेतृत्व का लोहा पहले भी मनवा चुके हैं। वे जमीन से जुड़े हुए नेता हैं। छोटे से कार्यकर्ताओं के दर्द को वो भली भांति समझते हैं।

निश्चित ही उनके कुशल नेतृत्व में आगामी लोकसभा और विधानसभा के चुनाव में भाजपा जीत का परचम लहराएगी। इस दौरान भाजपा के कार्यकर्ता निधुराम कुमार ने भी नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात कर उन्हें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनाये जाने पर बधाई दिया।

Advertisements




Related posts

दुबराजपुर में अंचलाधिकारी ने की ,अधिग्रहित जमीन के रैयतों के साथ वार्ता…

admin

Jamsedpur News जब कीचड़ से सने खेत में उतरी जमशेदपुर की डीसी… | Vananchal 24TV Live

admin

खरसावां:विधायक सुखराम उरांव की पहल से खरसावां शैली छऊ को पहचान दिलाने की कवायद शुरू… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin