August 8, 2026
Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव
News कोयलांचल क्राइम जरा हटके झारखण्ड राँची राजनीति सुर्खियां

Ranchi संगठित आपराधिक गिरोह एवं पुलिस के लिए चुनौती बने गिरोहों के विरुद्ध ठोस रणनीति के तहत होगी करवाई।

Ranchi   संगठित आपराधिक गिरोह एवं पुलिस के लिए चुनौती बने गिरोहों के विरुद्ध ठोस रणनीति के तहत होगी करवाई।
Spread the love

संगठित आपराधिक गिरोह एवं पुलिस के लिए चुनौती बने गिरोहों के विरुद्ध ठोस रणनीति के तहत होगी करवाई।

रांची डेस्क : ए के मिश्रा 

राज्य पुलिस मुख्यालय रांची में पुलिस विभाग के आला अधिकारियों की अहम बैठक हुई। जिसमें राज्य की विधि व्यवस्था और पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती बने मुद्दे पर खास रणनीति के तहत निपटने और अंकुश लगाने के मुद्दे पर अहम बैठक हुआ। झारखंड पुलिस के लिए चुनौती बने आपराधिक संगठित गिरोहों के खिलाफ ठोस रणनीति के तहत कार्रवाई किए जाने के मुद्दे पर चर्चा की गई। इसे लेकर पुलिस मुख्यालय में विभाग के आला अधिकारियों की एक हाई लेवल मीटिंग का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह द्वारा किया गया। इस बैठक में संगठित आपराधिक गिरोहों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने को लेकर रणनीति बनाई गई।

वही डीएसपी व दारोगा पर हुए फायरिंग को लेकर पुलिस मुख्यालय गंभीर रहा। पुलिस मुख्यालय ने पतरातू में एटीएस के डीएसपी नीरज कुमार और दारोगा सोनू कुमार पर फायरिंग के केस को काफी गंभीर से लिया है। बैठक के दौरान अमन साव गिरोह के अलावा उन सभी
आपराधिक गिरोहों पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई की रणनीति बनाई गई है, जो गिरोह झारखंड पुलिस को
चुनौती दे रहे हैं। बैठक में सभी आपराधिक गिरोहो की गतिविधियों पर हर हाल में लगाम लगाने
को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिये गए। जिससे झारखंड में विधि व्यवस्था और संगठित गिरोह सहित पुलिस के लिए चुनौती बने गिरोहों पर अंकुश और लगाम लगाया जा सके।

Related posts

Saraikela News : 80 वर्षीय विधवा महिला को तेज धारदार हथियार से की हत्या, मामले की जांच करने पहुंचे पुलिस अधीक्षक, कहा की हत्यारे की शीघ्र होगी गिरफ्तारी…. | Vananchal 24TV Live

admin

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत निक्षय पोषण योजना के तहत टीबी मरीजों को उपलब्ध कराया गया पोषण किट… – Vananchal 24TV Live – वनांचल 24TV लाइव

admin

SARAIKELA NEWS : मारवाड़ी युवा मंच सरायकेला ने राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र को भेंट किया म्यूजिक सिस्टम . . .

admin